Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BREAKING NEWS : अफसर के घर नोटों का अंबार देख अधिकारी भी हैरान, गड्डियां गिनने के लिए बुलाई गई कैश काउंटिंग मशीन

    September 25, 2026

    निर्माणाधीन घर में काम कर रहा मजदूर 33 केवी लाइन की चपेट में आया, हालत गंभीर

    September 25, 2026

    Teacher Recruitment 2026 : सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 6,812 पदों पर भर्ती का ऐलान

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » (कोरबा) आरटीओ कार्यालय के सामने संचालित दुकानों को हटाने से पहले हो पुनर्वास-महापौर संजू देवी राजपूत
    Chhattisgarh

    (कोरबा) आरटीओ कार्यालय के सामने संचालित दुकानों को हटाने से पहले हो पुनर्वास-महापौर संजू देवी राजपूत

    News EditorBy News EditorJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा (ईएमएस) आरटीओ कार्यालय के सामने वर्षों से संचालित ठेलों और दुकानों को हटाने के प्रस्ताव के बीच महापौर संजू देवी राजपूत ने प्रभावित व्यवसायियों को राहत देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दुकानों और ठेलों को यथावत रखा जाए अथवा हटाने की स्थिति में पहले उनके पुनर्वास और व्यवस्थापन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    जानकारी के अनुसार नगर निगम कार्यालय साकेत भवन पहुंचे दुकानदारों और ठेला संचालकों ने महापौर से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। व्यवसायियों ने बताया कि वे पिछले लगभग 13 वर्षों से आरटीओ कार्यालय के सामने ऑनलाइन वाहन बीमा, दस्तावेजी कार्य और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। साथ ही आम नागरिकों को भी इन सेवाओं से सुविधा मिल रही है।
    दुकानदारों ने बताया कि उन्हें तीन दिनों के भीतर दुकान और ठेले हटाने का नोटिस मिला है। उनका कहना है कि यदि उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाया गया तो लगभग 25 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा और कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
    महापौर संजू देवी राजपूत ने व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि इन दुकानों और ठेलों से 25 परिवारों के 100 से अधिक लोगों का जीवन-यापन जुड़ा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित दुकानदारों को यथास्थान बनाए रखने का प्रयास किया जाए। यदि किसी कारणवश हटाना आवश्यक हो तो पहले उनके लिए वैकल्पिक स्थान और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    महापौर ने व्यवसायियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके साथ न्याय होगा और उनकी आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए निगम स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी। इस दौरान पार्षद अब्दुल रहमान भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    BREAKING NEWS : अफसर के घर नोटों का अंबार देख अधिकारी भी हैरान, गड्डियां गिनने के लिए बुलाई गई कैश काउंटिंग मशीन

    September 25, 2026

    निर्माणाधीन घर में काम कर रहा मजदूर 33 केवी लाइन की चपेट में आया, हालत गंभीर

    September 25, 2026

    Teacher Recruitment 2026 : सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 6,812 पदों पर भर्ती का ऐलान

    September 25, 2026

    CG New Flight : छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई हवाई सेवा, रायपुर-अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए उड़ान जल्द

    September 25, 2026

    CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

    September 25, 2026

    हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    BREAKING NEWS : अफसर के घर नोटों का अंबार देख अधिकारी भी हैरान, गड्डियां गिनने के लिए बुलाई गई कैश काउंटिंग मशीन

    September 25, 2026

    निर्माणाधीन घर में काम कर रहा मजदूर 33 केवी लाइन की चपेट में आया, हालत गंभीर

    September 25, 2026

    Teacher Recruitment 2026 : सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 6,812 पदों पर भर्ती का ऐलान

    September 25, 2026

    CG New Flight : छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई हवाई सेवा, रायपुर-अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए उड़ान जल्द

    September 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.