Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भोपाल में किसानों का बड़ा घेराव’ मूंग की पूरी MSP खरीद की मांग, राशन-पानी और बिस्तर के साथ पहुंचे प्रदर्शनकारी

    July 29, 2026

    CG Weather Update : बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत’ दो दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    July 29, 2026

    CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने’ मलेरिया से महिला की मौत, देर से पहुंची एंबुलेंस पर विवाद

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा झगरहा में
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा झगरहा में

    News EditorBy News EditorJune 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 12 जून 2026/
    घर केवल ईंट और सीमेंट से बना ढांचा नहीं होता, बल्कि वह परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नींव होता है। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी अटल विहार योजना ने कोरबा जिले के सैकड़ों परिवारों के लिए इस सपने को साकार कर दिखाया है। अपने घर का सपना संजोए अनेक परिवार आज कोरबा नगरीय क्षेत्र के झगरहा में विकसित अटल विहार कॉलोनी में आत्मविश्वास और संतोष के साथ जीवन बिता रहे हैं। यह आवासीय परिसर आज इस बात का प्रमाण है कि सुनियोजित आवास केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार भी बनता है।
    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा 18.93 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस आवासीय परियोजना के लिए 75.39 करोड़ रूपये की स्वीकृत लागत प्रदान की गई। विभिन्न आय वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां कुल 335 स्वतंत्र आवासों एवं फ्लैट भवनों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसमें 50 एच.आई.जी., 18 सीनियर एम.आई.जी., 32 जूनियर एम.आई.जी., 75 एल.आई.जी. तथा 160 ई.डब्ल्यू.एस. आवासों सहित प्रकोष्ठ भवन का निर्माण शामिल है।
    परियोजना के अंतर्गत अब तक 305 भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है और उनका चरणबद्ध हस्तांतरण किया जा रहा है। वर्तमान में 22 एच.आई.जी. तथा 5 सीनियर एम.आई.जी. भवनों का हस्तांतरण भी जारी है। यह उपलब्धि केवल निर्माण कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
    आज तक अटल विहार कॉलोनी में 184 आवास हितग्राहियों को सौंपे जा चुके हैं, जहां परिवार पिछले तीन वर्षों से शांत, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में निवास कर रहे हैं। पक्की सड़कें, बेहतर आधारभूत सुविधाएं, नियोजित आवासीय परिसर और सामुदायिक वातावरण ने यहां के निवासियों को एक नई जीवनशैली प्रदान की है। जिन परिवारों के लिए स्थायी आवास कभी एक चुनौती था, उनके लिए अटल विहार आज आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन का पर्याय बन चुका है।
    वर्तमान में कॉलोनी में 1 व्यवसायिक भू-खण्ड, 4 एच.आई.जी. भवन तथा 103 ई.डब्ल्यू.एस. फ्लैट भवन क्रय के लिए उपलब्ध हैं, जिससे और अधिक परिवार अपने घर के सपने को वास्तविकता में बदल सकते हैं।
    झगरहा स्थित अटल विहार कॉलोनी न केवल आवास निर्माण की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, बल्कि यह राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की प्रतिबद्धता का सजीव उदाहरण भी है। यहां बसते परिवार इस बात के साक्षी हैं कि गुणवत्तापूर्ण आवास किस प्रकार जीवन की दिशा और दशा दोनों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    भोपाल में किसानों का बड़ा घेराव’ मूंग की पूरी MSP खरीद की मांग, राशन-पानी और बिस्तर के साथ पहुंचे प्रदर्शनकारी

    July 29, 2026

    CG Weather Update : बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत’ दो दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    July 29, 2026

    CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने’ मलेरिया से महिला की मौत, देर से पहुंची एंबुलेंस पर विवाद

    July 29, 2026

    शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना

    July 29, 2026

    * जिलाबदर आदेश की अवहेलना करने वाले के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

    July 29, 2026

    * जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी करने वाले फरार आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

    July 29, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    भोपाल में किसानों का बड़ा घेराव’ मूंग की पूरी MSP खरीद की मांग, राशन-पानी और बिस्तर के साथ पहुंचे प्रदर्शनकारी

    July 29, 2026

    CG Weather Update : बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत’ दो दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    July 29, 2026

    CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने’ मलेरिया से महिला की मौत, देर से पहुंची एंबुलेंस पर विवाद

    July 29, 2026

    शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना

    July 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.