जांजगीर-चांपा, 12 जून 2026। ग्रीष्म ऋतु में तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं की संभावना को देखते हुए भारत सरकार गृह मंत्रालय, महानिदेशालय अग्निशमन सेवा, नई दिल्ली तथा नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं एवं एसडीआरएफ मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा नागरिकों, आवासीय भवनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अग्नि सुरक्षा संबंधी एडवायजरी जारी की गई है।
जिला अग्निशमन अधिकारी जांजगीर-चांपा सुश्री योग्यता साहू ने बताया कि गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर, कूलर एवं रेफ्रिजरेटर जैसे विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग के कारण शॉर्ट सर्किट एवं ओवरलोडिंग से आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाना आवश्यक है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


