Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Abhijeet Dipke Slapped : विरोध प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, CJP संस्थापक पर हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

    June 16, 2026

    CG NEWS :भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच, दीपेश गांधी के घर छापा

    June 16, 2026

    CG BREAKING : मुखबिरी के शक ने ली हिंसक शक्ल, क्रिकेट ग्राउंड में युवक पर चाकू से हमला, जांच शुरू

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रिश्वतखोरी पर करारा प्रहार: एसीबी ट्रैप में फंसे सीईओ, बाबू और भृत्य
    Chhattisgarh

    रिश्वतखोरी पर करारा प्रहार: एसीबी ट्रैप में फंसे सीईओ, बाबू और भृत्य

    News EditorBy News EditorJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG NEWS :  सक्ती। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी बिलासपुर की टीम ने जनपद पंचायत के सीईओ सहित तीन लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

    मामला ग्राम लिमतरा की सरपंच से जुड़े विकास कार्यों की राशि जारी करने का है। शिकायतकर्ता अरुण कुमार भारद्वाज ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत 20 लाख रुपये में से शेष 12 लाख रुपये जारी कराने के एवज में जनपद पंचायत सीईओ निखिल कश्यप और बाबू अविनाश ठाकुर द्वारा 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

    शिकायत की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा एक लाख रुपये पहले ही ले लिए गए थे। इसके बाद एसीबी टीम ने मामले की पुष्टि कर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

    योजना के तहत जैसे ही शेष एक लाख रुपये की रिश्वत राशि भृत्य लच्छन भानु के माध्यम से ली गई, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

    गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, यह पिछले दो वर्षों में एसीबी बिलासपुर की 51वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है।

    इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खलबली मच गई है, वहीं आम लोगों में एसीबी की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Abhijeet Dipke Slapped : विरोध प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, CJP संस्थापक पर हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

    June 16, 2026

    CG NEWS :भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच, दीपेश गांधी के घर छापा

    June 16, 2026

    CG BREAKING : मुखबिरी के शक ने ली हिंसक शक्ल, क्रिकेट ग्राउंड में युवक पर चाकू से हमला, जांच शुरू

    June 16, 2026

    CG NEWS : बिना ई-टेंडर नहीं होगी सरकारी संपत्तियों की बिक्री, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

    June 16, 2026

    भाजपा नेता शिव बालक सिंह तोमर पर हमले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

    June 16, 2026

    Rapper Appy Raja : छत्तीसगढ़ी रैप जगत में मातम, हजारों फैंस आज देंगे एप्पी राजा को अंतिम विदाई

    June 16, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    Abhijeet Dipke Slapped : विरोध प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, CJP संस्थापक पर हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

    June 16, 2026

    CG NEWS :भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच, दीपेश गांधी के घर छापा

    June 16, 2026

    CG BREAKING : मुखबिरी के शक ने ली हिंसक शक्ल, क्रिकेट ग्राउंड में युवक पर चाकू से हमला, जांच शुरू

    June 16, 2026

    CG NEWS : बिना ई-टेंडर नहीं होगी सरकारी संपत्तियों की बिक्री, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

    June 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.