Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : मनरेगा भुगतान के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, SDO 30 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

    June 18, 2026

    CG NEWS : 1 अक्टूबर तक नहीं कर सकेंगे कांगेर घाटी की सैर, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    June 18, 2026

    CG NEWS : जंगलों में खतरे की घंटी, आधे साल में 10 हाथी शावकों की मौत से मचा हड़कंप

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Abhijeet Dipke Slapped : विरोध प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, CJP संस्थापक पर हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    Abhijeet Dipke Slapped : विरोध प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, CJP संस्थापक पर हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Abhijeet Dipke Slapped : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस समय हुई जब अभिजीत दीपके NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

    जानकारी के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी बीच भीड़ में से तीन युवक अचानक अभिजीत दीपके के करीब पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनमें से एक युवक ने आगे बढ़कर दीपके को लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना इतनी तेजी से हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हंगामा मच गया।

    14 June 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का मिलेगा सहयोग, जानिए अपना राशिफल …

    हमले के बाद सुरक्षा कर्मियों और अन्य लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के वीडियो में भी देखा जा सकता है कि आरोपी युवक अभिजीत दीपके के पास पहुंचकर उन पर हमला करता है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।

    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज, वीडियो क्लिप तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे की मंशा तथा अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    इस बीच थप्पड़कांड के बाद अभिजीत दीपके का पहला बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मुद्दे उठाने जयपुर पहुंचे थे और इस तरह की घटना से उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि शिक्षा, युवाओं और बेरोजगारी से जुड़े मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे।

    घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई लोगों ने सार्वजनिक मंच पर इस तरह की हिंसक घटनाओं की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : मनरेगा भुगतान के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, SDO 30 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

    June 18, 2026

    CG NEWS : 1 अक्टूबर तक नहीं कर सकेंगे कांगेर घाटी की सैर, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    June 18, 2026

    CG NEWS : जंगलों में खतरे की घंटी, आधे साल में 10 हाथी शावकों की मौत से मचा हड़कंप

    June 18, 2026

    जुलाई में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं Nitin Gadkari, इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना का लेंगे जायजा

    June 18, 2026

    VivaTech 2026 में भारत की ताकत दिखाएंगे पीएम मोदी

    June 18, 2026

    Bhupesh Baghel’ वायरल स्क्रीनशॉट बना मुसीबत, भूपेश चैट केस में दो यूट्यूबर आरोपी फंसे

    June 18, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG NEWS : मनरेगा भुगतान के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, SDO 30 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

    June 18, 2026

    CG NEWS : 1 अक्टूबर तक नहीं कर सकेंगे कांगेर घाटी की सैर, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    June 18, 2026

    CG NEWS : जंगलों में खतरे की घंटी, आधे साल में 10 हाथी शावकों की मौत से मचा हड़कंप

    June 18, 2026

    जुलाई में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं Nitin Gadkari, इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना का लेंगे जायजा

    June 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.