Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में सनसनी: युवती से अश्लील हरकत का विरोध करने पर हमला

    June 17, 2026

    बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

    June 17, 2026

    गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे
    Chhattisgarh

    शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे

    News EditorBy News EditorJune 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 16 जून 2026। नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर ग्राम चोरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया तथा शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने कहा।

    कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि यहां के शिक्षकों का समर्पण और विद्यार्थियों की लगन सराहनीय है। इसी का परिणाम है कि विद्यालय से हर वर्ष प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सामूहिक मेहनत है।

    कलेक्टर ने कहा कि आज के दौर में पारंपरिक शिक्षा के साथ कौशल आधारित एवं व्यावसायिक शिक्षा भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा की उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में भी अच्छे अवसर है। उन्होंने ऑटोमोबाइल, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और अन्य रोजगारपरक क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में भी उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अंग्रेजी, हिंदी, गणित और भाषा संबंधी विषयों पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यही विषय आगे की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सबसे अधिक सहायक होते हैं।

    समय प्रबंधन और करियर निर्माण पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

    कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत, सही योजना और समय का सदुपयोग ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि यदि शिक्षक या किसी विद्यार्थी को शिक्षा, खेल या अन्य किसी क्षेत्र में समस्या आती है तो वह सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकता है। प्रशासन विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण

    शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे ने विद्यालय परिसर में कदम का पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा सभी को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

    कलेक्टर ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से गांव एवं विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। शाला प्रवेश उत्सव में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सनसनी: युवती से अश्लील हरकत का विरोध करने पर हमला

    June 17, 2026

    बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

    June 17, 2026

    गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज

    June 17, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: IPS सुंदरराज पी. की NIA में पोस्टिंग

    June 17, 2026

    – 41 लाख घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली दर संशोधन का सीमित प्रभाव

    June 17, 2026

    * रात के अंधेरे में राइस मिल से 50 कट्टी धान पार

    June 17, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ में सनसनी: युवती से अश्लील हरकत का विरोध करने पर हमला

    June 17, 2026

    बिजली दरों में संशोधन से आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

    June 17, 2026

    गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज

    June 17, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: IPS सुंदरराज पी. की NIA में पोस्टिंग

    June 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.