जांजगीर-चांपा, 18 जून 2026। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए अधिकारियों एवं केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, डिप्टी कलेक्टर श्री शशि कुमार चौधरी, केंद्राध्यक्ष, सिटी कोऑर्डिनेटर, नोडल प्रशासनिक अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सीसी टीवी कैमरा, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही परीक्षा संचालन से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नीट यूजी-2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की एवं विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्राध्यक्षों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, परीक्षा केंद्रों की निगरानी एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



