Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का बड़ा असर, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी’ तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

    November 20, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री का वितरण 🌸

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG NEWS : बहन के लिए मोमोज लेकर लौट रहे थे दो भाई, कोयला लोड ट्रेलर पलटने से दोनों की दर्दनाक मौत
    Chhattisgarh

    CG NEWS : बहन के लिए मोमोज लेकर लौट रहे थे दो भाई, कोयला लोड ट्रेलर पलटने से दोनों की दर्दनाक मौत

    News EditorBy News EditorJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बहन के लिए मोमोज लेकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की कोयले से लदे ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में जा घुसा। बताया जा रहा है कि हाईवे के किनारे पहिया धंसने के कारण चालक ट्रेलर पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन पलट गया।

    उसी दौरान दो सगे भाई मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। दोनों रास्ते में अपनी बहन के लिए मोमोज लेकर जा रहे थे। अचानक पलटे ट्रेलर की चपेट में आने से दोनों युवक उसके नीचे दब गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    *हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी रज्जाक अली गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत के बाद ट्रेलर के नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे किनारे नाली निर्माण कार्य के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए थे। इसी दौरान ट्रेलर का पहिया गड्ढे में धंस गया और वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन के लिए मोमोज लेकर निकले दोनों भाइयों की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का बड़ा असर, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी’ तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

    November 20, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री का वितरण 🌸

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : भुनेश्वर केशरवानी के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    November 20, 2026

    * उधारी पैसों के विवाद को लेकर पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

    November 20, 2026

    व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    November 20, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का बड़ा असर, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी’ तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

    November 20, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री का वितरण 🌸

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : भुनेश्वर केशरवानी के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    November 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.