Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खुशियां मातम में बदलीं: शादी में जा रहे 3 युवकों की हादसे में जान गई

    June 20, 2026

    CG News : जमीन कब्जे को लेकर हंगामा, गांव में पुलिस बल तैनात

    June 20, 2026

    राष्ट्रीय एकता शिविर में ग्राम बिंझरा की श्रद्धा पटेल ने बढ़ाया जिले का गौरव

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » NEET UG Re-exam 2026 : पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन, NEET परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू
    Featured

    NEET UG Re-exam 2026 : पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन, NEET परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू

    News EditorBy News EditorJune 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। NEET UG Re-exam 2026 को लेकर इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में 5G जैमर लगाए गए हैं, ताकि मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल की किसी भी संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

    प्रश्नपत्रों को भारतीय वायुसेना के विमान से सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया है। इसके बाद सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवानों की कड़ी निगरानी में इन्हें बैंक लॉकर में रखा गया है। साथ ही एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी।

    हर जिले में हाई लेवल कमेटी
    परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जिलों में कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समितियां गठित की गई हैं, जो पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगी।

    42 हजार से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा
    प्रदेश में इस बार 42 हजार से अधिक छात्र नीट यूजी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके अलावा रफ कार्य के लिए दो अतिरिक्त पेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

    पेपर लीक के बाद सख्ती
    3 मई को आयोजित नीट परीक्षा में नकल और पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। पिछले साल झारखंड, बिहार सहित कई राज्यों में पेपर लीक को लेकर बड़ा विवाद हुआ था, जिसके बाद इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

    गलत पेपर वितरण से भी सीख
    बालोद और दंतेवाड़ा जैसे केंद्रों पर पहले गलत प्रश्नपत्र बांटे जाने की घटनाएं सामने आई थीं। कहीं रिजर्व पेपर का इस्तेमाल करना पड़ा, तो कहीं हिंदी माध्यम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम का पेपर दे दिया गया था। इन गड़बड़ियों को देखते हुए इस बार विशेष सावधानी बरती जा रही है।

    अब निजी स्कूल नहीं बनेंगे सेंटर
    एनटीए ने बड़ा बदलाव करते हुए इस बार निजी स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है। अब केवल शासकीय स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD), IIT, NIT और बड़े संस्थानों को ही सेंटर बनाया गया है।

    प्रदेश में MBBS सीटों की स्थिति
    छत्तीसगढ़ के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों का वितरण इस प्रकार है—
    रायपुर – 230
    दुर्ग – 200
    बिलासपुर – 150
    रायगढ़ – 100
    अंबिकापुर – 125
    कोरबा – 125
    राजनांदगांव – 125
    महासमुंद – 125
    कांकेर – 125
    जगदलपुर – 125
    बालाजी – 250
    रिम्स – 150
    रावतपुरा – 100
    शंकराचार्य – 250
    अभिषेक – 150

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    खुशियां मातम में बदलीं: शादी में जा रहे 3 युवकों की हादसे में जान गई

    June 20, 2026

    CG News : जमीन कब्जे को लेकर हंगामा, गांव में पुलिस बल तैनात

    June 20, 2026

    राष्ट्रीय एकता शिविर में ग्राम बिंझरा की श्रद्धा पटेल ने बढ़ाया जिले का गौरव

    June 20, 2026

    44वीं बार रक्तदान किया रामायण सिंह मंझवार ने

    June 20, 2026

    जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा सामूहिक योग साधना का भव्य आयोजन

    June 20, 2026

    मौसम ने ली करवट: बारिश से राहत, मानसून की सुस्ती से खेती पर असर

    June 20, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    खुशियां मातम में बदलीं: शादी में जा रहे 3 युवकों की हादसे में जान गई

    June 20, 2026

    CG News : जमीन कब्जे को लेकर हंगामा, गांव में पुलिस बल तैनात

    June 20, 2026

    राष्ट्रीय एकता शिविर में ग्राम बिंझरा की श्रद्धा पटेल ने बढ़ाया जिले का गौरव

    June 20, 2026

    44वीं बार रक्तदान किया रामायण सिंह मंझवार ने

    June 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.