Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *मकान चोरी एवं टाटा मैजिक वाहन चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता*

    June 21, 2026

    योग को दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित समाज के निर्माण का करें संकल्प – मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पावर कंपनी में हुआ योगाभ्यास

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *मकान चोरी एवं टाटा मैजिक वाहन चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता*
    Chhattisgarh

    *मकान चोरी एवं टाटा मैजिक वाहन चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता*

    News EditorBy News EditorJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”* अभियान के तहत थाना उरगा पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

    *प्रकरण क्रमांक 01 – थाना उरगा अपराध क्रमांक 352/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस*

    दिनांक 06.06.2026 को प्रार्थिया संतोषी साहू द्वारा थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर नगदी एवं आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही युवराज कुमार कंवर पिता आनंद सिंह कंवर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लालमाटी थाना उरगा जिला कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया।

    आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का हाफ करधन वजनी लगभग 7.50 तोला कीमती करीब 16,000 रुपये सहित अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

    —

    *प्रकरण क्रमांक 02 – थाना उरगा अपराध क्रमांक 351/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस*

    दिनांक 20.06.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी टाटा मैजिक वाहन क्रमांक CG 12 BT 2852 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी करन भारद्वाज पिता विदेशी लाल भारद्वाज उम्र 20 वर्ष निवासी नोन्दीरी थाना करतला जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टाटा मैजिक वाहन क्रमांक CG 12 BT 2852 कीमती लगभग 07 लाख रुपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

    थाना उरगा पुलिस द्वारा दोनों मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की संपत्ति बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण हेतु सतत रूप से प्रतिबद्ध है।

    *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा*
    *कोरबा पुलिस*

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    योग को दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित समाज के निर्माण का करें संकल्प – मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पावर कंपनी में हुआ योगाभ्यास

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेडक्रास सोसायटी ने कराया सामूहिक योगाभ्यास

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    योग को जीवनशैली में शामिल करें – राज्यपाल श्री डेका

    June 21, 2026

    NEET UG 2026 में बड़ी लापरवाही : गलत सेंटर बताकर छात्र को लौटाया, रायपुर में हंगामा; जगदलपुर में भी प्रदर्शन

    June 21, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    *मकान चोरी एवं टाटा मैजिक वाहन चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता*

    June 21, 2026

    योग को दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित समाज के निर्माण का करें संकल्प – मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पावर कंपनी में हुआ योगाभ्यास

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेडक्रास सोसायटी ने कराया सामूहिक योगाभ्यास

    June 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.