अयोध्या : राम मंदिर के दान चोरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े 2 पदाधिकारियों के इस्तीफे की जानकारी सामने आई है. सूत्रों की माने तो राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं, गोपाल राय ने भी खुद को इससे अलग कर लिया है. हालांकि, वह राम मंदिर के ट्रस्ट में किसी पद पर नहीं हैं.
गौरतलब है, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के दायरे को विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बढ़ाए जाने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी जांच हों, ये लोग जांच से बाहर नहीं हैं. वहीं विपक्ष भी लगातार सवाल कर रहा था कि आखिर चंपत राय पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. उनसे इस्तीफा क्यों नहीं मांगा जा रहा है. इस बीच, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर सामने आना बहुत बड़ी बात है.



