Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Tech News : पायरेटेड कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई, फिल्में और वेब सीरीज शेयर करने वाले चैनलों पर होगी सख्ती

    July 4, 2026

    CG Crime News : पुराने विवाद में मोबाइल दुकानदार के साथ कथित मारपीट, बंधक बनाने और छेड़छाड़ की शिकायत से मामला गरमाया

    July 4, 2026

    CG News : रायपुर एयरपोर्ट भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, किसान ने 3500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग उठाई

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
    Chhattisgarh

    मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    News EditorBy News EditorJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 3 जुलाई 2026। वर्षा ऋतु के आगमन और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जिले में संभावित मौसमी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत जिला सर्विलेंस इकाई द्वारा मच्छरजनित एवं जलजनित रोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान वायरल बुखार, तीव्र अतिसार (दस्त), हैजा, टाइफाइड, पीलिया (हेपेटाइटिस-ए एवं ई), स्क्रब टायफस, लेप्टोस्पायरोसिस, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य मौसमी संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों को इन बीमारियों की शीघ्र पहचान, समय पर जांच, उपचार एवं रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने, पानी को उबालकर अथवा शुद्ध करके पीने, भोजन को ढककर रखने तथा ताजा एवं गर्म भोजन का सेवन करने की सलाह दी है। खुले में बिकने वाले कटे फल एवं दूषित खाद्य पदार्थों से बचने, भोजन करने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।
    विभाग ने मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए घर, आंगन एवं आसपास कहीं भी पानी जमा नहीं होने देने, कूलर, गमले, टायर, टंकियों एवं अन्य जल पात्रों की नियमित सफाई करने तथा पूरी बांह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी एवं मच्छररोधी साधनों का उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने का भी आग्रह किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, लगातार सिरदर्द, शरीर में दर्द, उल्टी, दस्त, त्वचा पर चकत्ते, पीलापन, अत्यधिक कमजोरी अथवा अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो बिना विलंब निकटतम शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकीय परामर्श लें। स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक की सलाह के अनुसार आवश्यक जांच एवं उपचार कराना अधिक सुरक्षित है। आईडीएसपी के अंतर्गत जिले में मौसमी बीमारियों की सतत निगरानी, रोगों की त्वरित सूचना, आवश्यक जांच, लार्वा सर्वेक्षण, स्रोत नियंत्रण, जनजागरूकता गतिविधियां तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Tech News : पायरेटेड कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई, फिल्में और वेब सीरीज शेयर करने वाले चैनलों पर होगी सख्ती

    July 4, 2026

    CG Crime News : पुराने विवाद में मोबाइल दुकानदार के साथ कथित मारपीट, बंधक बनाने और छेड़छाड़ की शिकायत से मामला गरमाया

    July 4, 2026

    CG News : रायपुर एयरपोर्ट भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, किसान ने 3500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग उठाई

    July 4, 2026

    Train Cancelled News : रेल यात्रियों को बड़ा झटका, जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की सूची

    July 4, 2026

    “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मॉक ड्रिल व 49 स्थानों पर नाकेबंदी

    July 4, 2026

    CG News : सोलर पैनल फिटिंग के दौरान करंट का झटका, दो टेक्निशियन की मौके पर मौत

    July 4, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Tech News : पायरेटेड कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई, फिल्में और वेब सीरीज शेयर करने वाले चैनलों पर होगी सख्ती

    July 4, 2026

    CG Crime News : पुराने विवाद में मोबाइल दुकानदार के साथ कथित मारपीट, बंधक बनाने और छेड़छाड़ की शिकायत से मामला गरमाया

    July 4, 2026

    CG News : रायपुर एयरपोर्ट भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, किसान ने 3500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग उठाई

    July 4, 2026

    Train Cancelled News : रेल यात्रियों को बड़ा झटका, जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की सूची

    July 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.