Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बहुचर्चित राज ज्वेलर्स, छुरी लूट प्रकरण का सफल खुलासा

    July 6, 2026

    CG News : गैर-मुस्लिम से निकाह पर नए नियम, अब पहले लेनी होगी अनुमति, अगस्त से होगा लागू

    July 6, 2026

    CG Civic News : 3000 करोड़ के बजट के बावजूद निगम भवन की छत टपकी, विपक्ष ने विकास दावों पर उठाए सवाल

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कार्बन फैक्ट्री जा रहे मजदूर हादसे का शिकार, अनियंत्रित पिकअप पलटने से मची चीख-पुकार
    Chhattisgarh

    कार्बन फैक्ट्री जा रहे मजदूर हादसे का शिकार, अनियंत्रित पिकअप पलटने से मची चीख-पुकार

    News EditorBy News EditorJuly 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में 9 मजदूर घायल हो गए, जिनमें तीन महिला मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, रजगामार थाना क्षेत्र के दरगा गांव के 12 से अधिक मजदूर गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्ट्री में काम करने के लिए पिकअप वाहन से जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे बनखेता गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया। इसके बाद वाहन सड़क किनारे पलटते हुए एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    ग्रामीणों और राहगीरों ने दिखाई तत्परता

    दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन के नीचे दबे मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर पिकअप को सीधा किया और उसके नीचे फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।

    तीन महिला मजदूर गंभीर

    हादसे में उर्मिला कंवर, अंजली कंवर और सरिता मांझी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। इनके अलावा अन्य घायल मजदूरों का भी अस्पताल में उपचार जारी है। घायल मजदूर सविता ने बताया कि सभी मजदूर रोज की तरह सुबह पिकअप में सवार होकर फैक्ट्री जा रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

    ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर उठे सवाल

    प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के आवागमन के लिए ठेकेदार पिकअप वाहनों का उपयोग करता है, जिनमें अक्सर क्षमता से अधिक मजदूरों को बैठाया जाता है। हादसे के बाद एक बार फिर मजदूरों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बहुचर्चित राज ज्वेलर्स, छुरी लूट प्रकरण का सफल खुलासा

    July 6, 2026

    CG News : गैर-मुस्लिम से निकाह पर नए नियम, अब पहले लेनी होगी अनुमति, अगस्त से होगा लागू

    July 6, 2026

    CG Civic News : 3000 करोड़ के बजट के बावजूद निगम भवन की छत टपकी, विपक्ष ने विकास दावों पर उठाए सवाल

    July 6, 2026

    भाई की संदिग्ध मौत का सच जानना पड़ा महंगा, डॉक्टर से लाखों ठगकर फरार हुआ तांत्रिक

    July 6, 2026

    CG Assembly : 13 जुलाई से विधानसभा में गरमाएगा सियासी माहौल, 1033 सवालों के साथ विपक्ष होगा आक्रामक

    July 6, 2026

    CG Politics : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ की बढ़ेगी भागीदारी’ संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

    July 6, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    बहुचर्चित राज ज्वेलर्स, छुरी लूट प्रकरण का सफल खुलासा

    July 6, 2026

    CG News : गैर-मुस्लिम से निकाह पर नए नियम, अब पहले लेनी होगी अनुमति, अगस्त से होगा लागू

    July 6, 2026

    CG Civic News : 3000 करोड़ के बजट के बावजूद निगम भवन की छत टपकी, विपक्ष ने विकास दावों पर उठाए सवाल

    July 6, 2026

    भाई की संदिग्ध मौत का सच जानना पड़ा महंगा, डॉक्टर से लाखों ठगकर फरार हुआ तांत्रिक

    July 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.