Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Indian Army Theatre Command : भारतीय सेना का सुपर प्लान, थिएटर कमांड से तेज और प्रभावी होंगे सैन्य अभियान

    July 13, 2026

    Supreme Court’ की पहल को झटका’ काशी, मथुरा और संभल विवाद में दोनों पक्ष नहीं हुए तैयार

    July 13, 2026

    CG Crime News : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल’ छत्तीसगढ़ के बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शराब पीकर यात्री बस चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ।
    Chhattisgarh

    शराब पीकर यात्री बस चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ।

    News EditorBy News EditorJuly 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

    इसी क्रम में थाना पसान पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान एक यात्री बस के चालक को शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाया गया। जांच के दौरान बस की डिक्की में नियमों के विपरीत बकरियों का परिवहन किया जाना भी पाया गया। पुलिस द्वारा संबंधित चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।

    इसी प्रकार थाना दर्री क्षेत्र में एक यात्री बस चालक द्वारा लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाते हुए दो गुमटियों एवं एक कार को क्षतिग्रस्त कर दुर्घटना कारित की गई। जांच के दौरान चालक द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाना भी पाया गया। पुलिस द्वारा चालक के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

    कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

    *🔹 कोरबा पुलिस की अपील :*

    – शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन बिल्कुल न चलाएं।
    – यात्री वाहनों का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्य के लिए करें तथा किसी भी प्रकार का अवैध या नियम विरुद्ध परिवहन न करें।
    – यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित गति से वाहन चलाएं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
    – किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध परिवहन अथवा यातायात नियमों के उल्लंघन की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना, डायल-112 अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Indian Army Theatre Command : भारतीय सेना का सुपर प्लान, थिएटर कमांड से तेज और प्रभावी होंगे सैन्य अभियान

    July 13, 2026

    Supreme Court’ की पहल को झटका’ काशी, मथुरा और संभल विवाद में दोनों पक्ष नहीं हुए तैयार

    July 13, 2026

    CG Crime News : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल’ छत्तीसगढ़ के बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    July 13, 2026

    पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास में बीएनएस की धारा 109 सहित वैधानिक कार्यवाही जारी

    July 13, 2026

    SECL में 336 करोड़ रुपये के मामले को लेकर हंगामा, कथित घोटाले की जांच की मांग ने पकड़ी रफ्तार

    July 13, 2026

    FSSAI Action : खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता पर सवाल, FSSAI ने Swiggy Instamart को जारी किए 9 नोटिस

    July 13, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Indian Army Theatre Command : भारतीय सेना का सुपर प्लान, थिएटर कमांड से तेज और प्रभावी होंगे सैन्य अभियान

    July 13, 2026

    Supreme Court’ की पहल को झटका’ काशी, मथुरा और संभल विवाद में दोनों पक्ष नहीं हुए तैयार

    July 13, 2026

    CG Crime News : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल’ छत्तीसगढ़ के बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    July 13, 2026

    पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास में बीएनएस की धारा 109 सहित वैधानिक कार्यवाही जारी

    July 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.