जिले में सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा, pwd जांजगीर एसडीओपी, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिंह, सब इंजीनियर अमित पटेल के साथ मिलकर किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना बलौदा क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट जिसमें ग्राम बुडगहन, सराईसिंगार, डोंगरी बलौदा पहारिया के जहां पूर्व में सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और ऐसे स्थान को चिन्हांकित किया गया।
निरीक्षण दौरान पाया गया कि तेज गति एवं यातायात नियमों का उल्लंघन, अपर्याप्त संकेतक, अपर्याप्त रोड मार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण, दृश्यता बाधित करने वाले मोड़ एवं कुछ स्थानों पर खराब सड़क संरचना को दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों के रूप में चिन्हित किया गया।
संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक उपाय जैसे चेतावनी संकेतक लगाने, स्पीड ब्रेकर निर्माण, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने एवं यातायात नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए जाने की बात कही गई। साथ ही उपरोक्त बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को पत्राचार किया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाएगा।



