Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : बीजेपी विधायक पर फेसबुक में टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्रवाई, केस दर्ज

    July 14, 2026

    Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले मामले में शिकंजा तेज, हाफिज सईद पर अदालत का बड़ा फैसला

    July 14, 2026

    गुंडे, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक
    Chhattisgarh

    खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक

    News EditorBy News EditorJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 13 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की अनिश्चितता से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया 12 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। राज्य के कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 का इंतजार किए बिना समय पर अपनी फसलों का बीमा करा लें।

    मौसम विभाग के अनुसार, इस साल El Nino (एल नीनो) के प्रभाव के कारण प्रदेश में अनियमित या कम बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसी स्थिति में संभावित नुकसान से बचने के लिए फसल बीमा किसानों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगा।

    इन 11 अधिसूचित फसलों को मिला है सुरक्षा कवच

    योजना के तहत राज्य के किसान निम्नलिखित फसलों का बीमा करा सकते हैं। धान (सिंचित एवं असिंचित), मक्का और सोयाबीन, दलहन व तिलहन में अरहर, मूंगफली, मूंग, उड़द, मोटे अनाज (मिलेट्स) में कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलों को अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं। किसान अपने गांव में अधिसूचित फसल की सटीक जानकारी के लिए अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

    ऐसे कराएं पंजीयन (आवेदन प्रक्रिया)

    जिन किसानों ने कृषि ऋण लिया है, वे संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिन किसानों पर ऋण नहीं है, वे बैंक, वित्तीय संस्थान, लोक सेवा केंद्र (CSC), बीमा मध्यस्थों के जरिए या स्वयं सीधे भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल hhttps://pmfby.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मदद के लिए कृषि विभाग के मैदानी अमले का भी सहयोग लिया जा सकता है।

    इन 4 प्रमुख जोखिमों पर मिलेगा मुआवजा

    राज्य सरकार ने किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए इस बीमा योजना में चार प्रमुख चरणों के जोखिमों को शामिल किया है। बाधित बोनी (बुआई न हो पाना), रोपण में विफलता, स्थानीयकृत आपदाएं (ओलावृष्टि, जलभराव आदि) और फसल कटाई के बाद होने वाला नुकसान (उपज के आधार पर क्षति) पर मुआवजा मिल सकेगा।

    नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर देनी होगी सूचना

    कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी आपदा के कारण फसल को नुकसान पहुंचता है, तो किसानों को 72 घंटे के भीतर इसकी सूचना देना अनिवार्य है। इसके लिए भारत सरकार के टोल-फ्री नंबर 14447 (कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन) पर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा किसान अपने क्षेत्रीय कृषि विभाग, राजस्व विभाग, संबंधित बैंक या बीमा कंपनी को भी तय समय सीमा में सूचित कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : बीजेपी विधायक पर फेसबुक में टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्रवाई, केस दर्ज

    July 14, 2026

    Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले मामले में शिकंजा तेज, हाफिज सईद पर अदालत का बड़ा फैसला

    July 14, 2026

    गुंडे, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई

    July 14, 2026

    CG Assembly LIVE : विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा, बीजेपी विधायक के सवाल पर मंत्री अरुण साव ने बताई स्थिति

    July 14, 2026

    बालको थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, ट्रेलर-बाइक भिड़ंत में दो युवतियों की दर्दनाक मौत

    July 14, 2026

    CG Weather Update : मानसून की चाल धीमी, CG के कई इलाकों में फिर सताएगी गर्मी’ जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

    July 14, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG NEWS : बीजेपी विधायक पर फेसबुक में टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्रवाई, केस दर्ज

    July 14, 2026

    Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले मामले में शिकंजा तेज, हाफिज सईद पर अदालत का बड़ा फैसला

    July 14, 2026

    गुंडे, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई

    July 14, 2026

    CG Assembly LIVE : विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा, बीजेपी विधायक के सवाल पर मंत्री अरुण साव ने बताई स्थिति

    July 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.