कोरबा 14 जुलाई 2026/ “माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप “माय भारत कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट कोरबा के सभाकक्ष में “माय भारत जिला सलाहकार समिति” एवं “जिला समन्वय समिति” की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, नगर निगम कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी श्री तरुण किरण, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, सभी अनुविभागों के एसडीएम, जिला युवा अधिकारी ईशा गौतम सहित,”माय भारत युवा कार्यक्रम“ जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति के सदस्यगण , जिला स्तरीय अधिकारीगण,शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य,सहायक प्राध्यापकगण, एनएसएस, एनसीसी के प्रभारी अधिकारी, माय भारत यूथ वालेंटियर्स आदि उपस्थित थे ।
बैठक में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने “माय भारत कार्यक्रम” को युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में अभिनव पहल बताते हुए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत यूथ वॉलंटियर्स के रूप में पंजीकृत करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा तथा जनहितकारी गतिविधियों से जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने “माय भारत कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई। कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों से इसे जनभागीदारी अभियान बनाकर अधिकाधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस दौरान “माय भारत कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने पॉवर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के द्वारा माय भारत युवा कार्यक्रम के बारें में प्रस्तुति देते हुए इसके उद्देश्यों, लक्ष्य और महत्व के बारें में विस्तार से जानकारी दी। श्री सिंह ने बताया कि “माय भारत युवा कार्यक्रम में 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़ना, उन्हें सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं को ”माय भारत पोर्टल“ में रजिस्ट्रेशन करने से उन्हें सरकारी व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्हें स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, इंटर्नशिप और अनुभव आधारित सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को प्रोफाइल और सीवी बनाने की सुविधा प्राप्त होगी। पंजीकृत युवाओं को विभिन्न संस्थाओं और मेंटर्स से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सभी पंजीकृत युवाओं को वालंटियर प्रमाण पत्र दिया जावेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



