Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Crime News : रायगढ़ में सरेआम मारपीट का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी
    Chhattisgarh

    CG Crime News : रायगढ़ में सरेआम मारपीट का मामला, वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी

    News EditorBy News EditorJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG Crime News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शहर के चर्चित मरीन ड्राइव क्षेत्र में दो युवतियों पर एक 19 वर्षीय लड़की के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

    पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

    सेल्फी लेने के दौरान शुरू हुआ विवाद

    जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दो नाबालिग युवतियां मरीन ड्राइव इलाके में सेल्फी ले रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने पीड़िता पर उन्हें देखकर हंसने का आरोप लगाया।

    CG Crime News : दोस्ती के बाद शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, कारोबारी की शिकायत पर दो आरोपी गिरफ्तार

    इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पीड़िता का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों युवतियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।

    थप्पड़ मारने और बाल खींचने का आरोप

    पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की। उस पर थप्पड़ मारने, बाल खींचने और लात से हमला करने का आरोप लगाया गया है।

    पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े खींचने की कोशिश की गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

    अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना को लेकर सवाल उठाए हैं।

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, जंगल से SLR-INSAS और BGL लॉन्चर समेत हथियार मिले

    September 22, 2026

    CGPSC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 22, 2026

    Crime News : छात्रा से छेड़खानी केस में बड़ा पुलिस एक्शन, आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली

    September 22, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, जंगल से SLR-INSAS और BGL लॉन्चर समेत हथियार मिले

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.