दुबई: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एडिनबर्ग में हुई अपनी सालाना आम बैठक में आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 और आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2028 के फॉर्मेट में बदलाव को मंजूरी दी है। आईसीसी बोर्ड ने चीफ़ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी’ से मिली उन सिफरिशों को मंजूरी दी जो आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट से जुड़ी थीं। फॉर्मेट में बदलाव प्रतिस्पर्धा का स्तर और रोमांच बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का नया फॉर्मेट
आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ़्रीका, जिंम्बाब्वे और नामीबिया की साझा मेजबानी में होने जा रहा है। इसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए तीन स्टेज वाला नए फॉर्मेट लागू होगा। राउंड -1 में टूर्नामेंट के लिए क्वालिफीई करने वाली 14 टीमों में से नीचे की तीन टीमों एक राउंड रॉबिन सीरीज खेलेंगी जिसकी विजेता अगले राउंड में पहुंचेगी। इसके बाद राउंड 2 में बाकी बची 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप में राउंड रॉबिन के आधार पर मैच खेले जाएंगे। हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें और दोनों ग्रुप में से अगली सबसे अच्छी रैंक वाली टीमें सुपर-7 स्टेज में जाएंगी। राउंड 2 में कुल 30 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद सुपर-7 राउंड में सभी टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में मैच खेले जाएंगे और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। इस राउंड में कुल 21 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में पहले पायदान पर रहने वाली टीम चौथे और दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। इसके बाद विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।



