कोरबा, 15 जुलाई 2026/
पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 7ः00 बजे से 9ः00 बजे तक “रन फॉर ग्रीन मैराथन” का आयोजन किया जाएगा।
मैराथन का शुभारंभ घंटाघर मैदान से होगा तथा समापन डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसके पश्चात घंटाघर से पूर्वी रिंगरोड स्थित शुक्ला नगर मेन रोड तक “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही आगामी 60 दिनों तक जिले के विभिन्न स्थानों पर भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों से “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी से इस जनअभियान में सहभागी बनकर हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-संरक्षित कोरबा के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



