Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : रायगढ़ के एकताल गांव की झारा बेलमेटल कला को राष्ट्रीय पहचान, 13 शिल्पकार राष्ट्रपति भवन में सम्मानित

    November 19, 2026

    * हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

    November 19, 2026

    CG PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार, बरमकेला बना सबसे आगे, जानें जिलेवार आंकड़े

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की
    Chhattisgarh

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की

    News EditorBy News EditorJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 15 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के अधिक से अधिक पात्र किसानों का 31 जुलाई 2026 तक फसल बीमा सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहंुचे। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
    बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, बैंक एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ, बीमा प्रीमियम, आवश्यक दस्तावेज एवं अंतिम तिथि की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीमा पंजीयन की दैनिक समीक्षा की जाए तथा जिन क्षेत्रों में पंजीयन की गति धीमी है, वहां विशेष अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया जाए। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा कराकर शासन की इस महत्वपूर्ण किसान हितैषी योजना का लाभ उठाएं।
    बैठक में उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 के लिए जिले में धान (सिंचित एवं असिंचित), अरहर, रागी, उड़द, मूंग, कोदो, कुटकी, मूंगफली, मक्का एवं सोयाबीन अधिसूचित फसलें हैं। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत किसानों को बीमित राशि का मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। उन्होंने बताया कि ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के किसान योजना का लाभ ले सकते हैं। ऋणी किसान अपनी सेवा सहकारी समितियों अथवा ऋण प्रदायक बैंक के माध्यम से तथा अऋणी किसान आधार कार्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज, बैंक पासबुक, बोनी प्रमाण अथवा स्वघोषणा पत्र एवं मोबाइल नंबर के साथ निकटतम लोक सेवा केंद्र (सीएससी) अथवा प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक बीमा करा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : रायगढ़ के एकताल गांव की झारा बेलमेटल कला को राष्ट्रीय पहचान, 13 शिल्पकार राष्ट्रपति भवन में सम्मानित

    November 19, 2026

    * हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

    November 19, 2026

    CG PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार, बरमकेला बना सबसे आगे, जानें जिलेवार आंकड़े

    November 19, 2026

    Amit Baghel Bail : हेट स्पीच केस में अमित बघेल को राहत, 14 FIR में मिली नियमित जमानत; राज्य सरकार ने किया था विरोध

    November 19, 2026

    कोरबा में लापता आरक्षक की रहस्यमयी मौत! 43 दिन बाद नहर से मिला शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    November 19, 2026

    CG Mahadev Satta Case : महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में बढ़ीं मुश्किलें, दो आरोपियों पर गैर-जमानती वारंट, भाई ने कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत

    November 19, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : रायगढ़ के एकताल गांव की झारा बेलमेटल कला को राष्ट्रीय पहचान, 13 शिल्पकार राष्ट्रपति भवन में सम्मानित

    November 19, 2026

    * हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

    November 19, 2026

    CG PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार, बरमकेला बना सबसे आगे, जानें जिलेवार आंकड़े

    November 19, 2026

    Amit Baghel Bail : हेट स्पीच केस में अमित बघेल को राहत, 14 FIR में मिली नियमित जमानत; राज्य सरकार ने किया था विरोध

    November 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.