नये शिक्षा सत्र के प्रारम्भ होने के पश्चात् ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा स्कूली बच्चो को लाने ले जाने के परिवहन में लगी वाहनों को लगातार चेक किया जा रहा है एवं स्कूल प्रबंधन को लगातार स्कूल परिवहनों में लगी वाहनों के सभी दस्तावेज अपग्रेड करने के निर्देश दिये जा रहे है फिर भी स्कूल प्रबंधन द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा। पीले रंग के वाहनों के अतिरिक्त निजी वाहनों द्वारा भी स्कूल के बच्चो को लाने जाने का कार्य किया जा रहा है, इस प्रकार की शिकायत संज्ञान में आने पर आज यातायात पुलिस सक्ती की टीम द्वारा सउनि सुरेंन्द्र एवं लक्ष्मण महानदिया के नेतृत्व में जिंदल वल्र्ड स्कूल सक्ती के वाहनो को चेक किया गया, जिसमें पाल्युशन सर्टिफिकेट एवं परमीट के बिना बच्चो के परिवहन में उपयोग की जा रही 12 वाहनों के चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 17 हजार रूपयें का जुर्माना किया गया तथा सभी वाहन चालको एवं स्कूल प्रबंधन को 07 दिवस के भीतर स्कूल परिवहन में लगी वाहनो कें सभी दस्तावेज अपग्रेड करने का निर्देश दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



