Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार*

    July 31, 2026

    गेवरा खदान में पलटा कोयले से भरा ट्रेलर, कैंपर वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    July 31, 2026

    CG News : सड़क के अभाव में खेत बना प्रसूति कक्ष, गर्भवती ने खुले आसमान के नीचे दिया बच्चे को जन्म

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सेवा सेतु केंद्र – सुशासन का सशक्त सेतु, जनसेवा का नया आयाम
    Chhattisgarh

    सेवा सेतु केंद्र – सुशासन का सशक्त सेतु, जनसेवा का नया आयाम

    News EditorBy News EditorJuly 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 31 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु केंद्र सुशासन की प्रभावी कड़ी बन रही हैं। इसके माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा सेतु केंद्रों में आय, जाति, निवास सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं जनोपयोगी सेवाओं के लिए एकीकृत व्यवस्था विकसित की गई है, जिससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली है। निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित होने से नागरिकों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
    कोरबा जिले के भैंसमा अंतर्गत ग्राम धौराभाठा निवासी श्री चीन्हा राम (पिता श्री छेरकु) को लंबे समय से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अभाव में उन्हें विभिन्न शासकीय कार्यों एवं योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समाधान की उम्मीद लेकर वे सेवा सेतु केंद्र, भैंसमा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आवश्यकता से संबंधित जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
    सेवा सेतु केंद्र के कर्मचारियों द्वारा उन्हें आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा संबंधित औपचारिकताओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आवेदन के पश्चात उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया गया और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए। आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त होने से श्री चीन्हा राम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
    उन्होंने बताया कि पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसमें काफी समय और आर्थिक व्यय होता था तथा प्रक्रिया भी जटिल महसूस होती थी। लेकिन अब एक ही स्थान पर आवश्यक मार्गदर्शन के साथ आवेदन करने और निर्धारित समय-सीमा में दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से शासन की सेवाएं आम नागरिकों तक सहज, सरल और पारदर्शी ढंग से पहुंच रही हैं।
    श्री चीन्हा राम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र जैसी जनहितकारी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार*

    July 31, 2026

    गेवरा खदान में पलटा कोयले से भरा ट्रेलर, कैंपर वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    July 31, 2026

    CG News : सड़क के अभाव में खेत बना प्रसूति कक्ष, गर्भवती ने खुले आसमान के नीचे दिया बच्चे को जन्म

    July 31, 2026

    सुनालिया मोड़ पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई स्कूटी, 13 साल के छात्र की मौत

    July 31, 2026

    शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, प्रवेश चयन परीक्षा होगी

    July 31, 2026

    मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी

    July 31, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार*

    July 31, 2026

    गेवरा खदान में पलटा कोयले से भरा ट्रेलर, कैंपर वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    July 31, 2026

    CG News : सड़क के अभाव में खेत बना प्रसूति कक्ष, गर्भवती ने खुले आसमान के नीचे दिया बच्चे को जन्म

    July 31, 2026

    सुनालिया मोड़ पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई स्कूटी, 13 साल के छात्र की मौत

    July 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.