*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते, उचित बचाव के लिए यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार* के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस, थाना प्रभारी बलौदा, अकलतरा पुलिस द्वारा नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की।
अभियान के दौरान जांजगीर, बलौदा, अकलतरा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के आसपास तथा प्रमुख चौक- चौराहों पर सघन जांच की गई, जिसमें अकलतरा पुलिस द्वारा 07, बलौदा पुलिस द्वारा 10 एवं यातायात पुलिस द्वारा 04 नाबालिग वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए पाए गए। पुलिस द्वारा सभी नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही उनके परिजनों को समझाइश दी गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें।
*ASP यातायात श्री उदयन बेहार* ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके स्वयं के जीवन एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में भविष्य में भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*यातायात पुलिस की अपील*
यातायात पुलिस ने जिले के सभी अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील की है कि—
* नाबालिक बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने के लिए न दें।
* वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
* वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
* अपने बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाएं।
*उपरोक्त कार्यवाही* में यातायात पुलिस, थाना प्रभारी अकलतरा जयकुमार साहू, थाना प्रभारी बलौदा मनोहर सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा



