जांजगीर-चांपा, 4 अगस्त 2026। शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत संस्था स्तर पर रिक्त सीटों के लिए चौथे चरण की काउंसिलिंग जारी है। प्राचार्य रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर ने बताया कि संस्था में सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक शाखा में 30-30 सीटों पर प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 11 जून 2026 से प्रारंभ हुई थी। तीन चरणों की काउंसिलिंग पूर्ण होने के उपरांत संस्था स्तर पर रिक्त 10 सीटों के लिए चौथे चरण की काउंसिलिंग हेतु ऑनलाइन पंजीयन 8 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) परीक्षा में सम्मिलित होकर अर्हता प्राप्त की है, वे 8 अगस्त 2026 तक संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर की वेबसाइट www.cgdte.admissions.nic.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर काउंसिलिंग के लिए अपनी पसंद के संस्थान एवं शाखा का विकल्प दर्ज कर सकते हैं। सीट आबंटन सूची 12 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। आबंटित अभ्यर्थियों को 14 अगस्त 2026 तक संबंधित संस्था में प्रवेश लेकर अपनी सीट सुनिश्चित करनी होगी। प्राचार्य ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन एवं विकल्प भरने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



