Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    News EditorBy News EditorAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 07 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि प्रदेश की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में उनकी भागीदारी को मजबूत करने में सहायक बन रही है।
    महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही कोरबा शहर के रेलवे कॉलोनी निवासी श्रीमती शकुंतला कुर्रे, पति श्री धनंजय कुर्रे, योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी और संबल प्रदान करने वाली पहल बताती हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना की शुरुआत किए जाने के बाद उन्होंने भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद अब उन्हें प्रत्येक माह समय पर योजना की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है।
    श्रीमती शकुंतला कुर्रे ने बताया कि पहले अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं और परिवार से जुड़ी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें पति या अन्य परिजनों पर आर्थिक रूप से निर्भर रहना पड़ता था। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि ने इस स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब वे इस राशि का उपयोग अपनी जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थय और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं।
    उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपनी बेटी ध्रीयांशी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत के रूप में भी कर रही हैं। उनका कहना है कि नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें बचत करने और भविष्य की जरूरतों के लिए बेहतर योजना बनाने का अवसर मिला है।
    श्रीमती कुर्रे ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि हुई है। हर माह समय पर राशि प्राप्त होने से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इससे उनके भीतर आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है और परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को निभाने में भी सहयोग मिल रहा है।
    उन्होंने कहा कि “जिस तरह एक बड़ा भाई अपनी बहन की जरूरतों और खुशियों का ध्यान रखता है, उसी तरह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी भी प्रदेश की माताओं और बहनों का ध्यान रख रहे हैं। हर माह मिलने वाली यह राशि हमारे लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ भरोसे और संबल का माध्यम है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करती हूं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026

    ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग ने बदली महिला किसान की तकदीर, आधुनिक तकनीक से टमाटर की खेती कर कमाया 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली तकनीकी मदद को अपनाकर श्रीमती राजश्री मार्को बनीं क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा

    August 7, 2026

    राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    August 7, 2026

    आई.टी.आई. कुलीपोटा में 13 अगस्त को होगा रोजगार मेला का आयोजन

    August 7, 2026

    कोरबा में जर्जर सड़क को लेकर बढ़ा विरोध, अधिवक्ता संघ ने संभाला आंदोलन का मोर्चा

    August 7, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026

    ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग ने बदली महिला किसान की तकदीर, आधुनिक तकनीक से टमाटर की खेती कर कमाया 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली तकनीकी मदद को अपनाकर श्रीमती राजश्री मार्को बनीं क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.