Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य

    October 19, 2026

    CG Police News : पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही उजागर, नशे में धुत ASI और आरक्षक पर गिरी गाज’ दोनों निलंबित

    October 19, 2026

    CG News : पनीर बिरयानी में चिकन मिलने से भड़का परिवार, बिलासपुर के होटल का लाइसेंस रद्द करने की उठी मांग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण
    Chhattisgarh

    गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    News EditorBy News EditorAugust 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार, 21 अगस्त को भाजपा जिला कार्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं
    प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया के गरिमामय में संपन्न हुआ। अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में सामाज के प्रबुद्धजनों को साल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

    गोपाल मोदी ने कहा—गुरु रविदास जी ने सिखाया, पवित्र मन में ही ईश्वर का वास

    जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा”। उन्होंने बताया कि संत गुरु रविदास जी का जन्म वाराणसी के समीप स्थित सीरगोवर्धनपुर ग्राम में हुआ था। वे अपने जीवन-यापन के लिए मोची का कार्य करते थे। एक बार उनके समाज के लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। गुरु रविदास जी ने उनसे कहा कि वे स्वयं गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते। उन्होंने अपने पास रखे कुछ रुपये समाज के लोगों को देते हुए कहा कि गंगा स्नान के दौरान मेरी ओर से यह रुपये मां गंगा को अर्पित कर देना। जब लोग गंगा तट पर पहुंचे और गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए रुपये मां गंगा में अर्पित किए, तब मान्यता के अनुसार मां गंगा स्वयं प्रकट हुईं और गुरु रविदास जी के प्रेम एवं श्रद्धा को स्वीकार किया। इस प्रसंग के माध्यम से गुरु रविदास जी ने संदेश दिया कि यदि मन पवित्र और श्रद्धा से भरा हो, तो ईश्वर की प्राप्ति के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होती। सच्ची भक्ति और निर्मल मन में ही ईश्वर का वास होता है।

    राजीव सिंह ने कहा—गुरु रविदास जी ने दिया समानता का संदेश

    रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के अनुयायी समाज के सभी वर्गों से थे। गुरु रविदास जी ने हमेशा सभी लोगों को समान दृष्टि से देखा और समाज में ऊंच-नीच एवं भेदभाव के विरुद्ध समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं से प्रभावित होकर समाज के अनेक राजा-महाराजा भी उनके अनुयायी बने और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मानवता, समानता तथा सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

    संत रविदास जी ने दिया समरस समाज का संदेश – भोजराम देवांगन

    छ.ग. हाथकरधा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक चिंतन और समरस समाज की स्थापना के लिए दिए गए संदेश को स्मरण करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, सद्भाव, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज में सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणास्रोत हैं।

    कार्यक्रम के दौरान जिले से 24 मंडलों में सम्मान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कलश वितरण भी किया गया। वितरण कलश को सभी मण्डल के मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

    कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, संतोषी दीवान, योगेश जैन, रुक्मणी नायर, नवीन अरोड़ा, अजय कंवर, नवीन मार्कंडेय, कमला बरेठ, अर्जुन गुप्ता, डॉ. विजय राठौर, राजेश लहरे, प्रीति स्वर्णकार, संजय राठौर, संजीव शर्मा, प्रदीप सिंह व अविनाश दुबे सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, सद्भाव और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देने वाला गरिमामय आयोजन रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य

    October 19, 2026

    CG Police News : पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही उजागर, नशे में धुत ASI और आरक्षक पर गिरी गाज’ दोनों निलंबित

    October 19, 2026

    CG News : पनीर बिरयानी में चिकन मिलने से भड़का परिवार, बिलासपुर के होटल का लाइसेंस रद्द करने की उठी मांग

    October 19, 2026

    CG Crime News : सालों तक छिपाकर रखे हीरे अब बने मुसीबत, बेचने निकला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

    October 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में बड़े हमले की साजिश नाकाम’ नक्सलियों के छिपाए विस्फोटक बरामद, CRPF ने किया निष्क्रिय

    October 19, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में शातिर चोर गैंग पर पुलिस का शिकंजा, साड़ी दुकान में चोरी के मामले में 10 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार

    October 19, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य

    October 19, 2026

    CG Police News : पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही उजागर, नशे में धुत ASI और आरक्षक पर गिरी गाज’ दोनों निलंबित

    October 19, 2026

    CG News : पनीर बिरयानी में चिकन मिलने से भड़का परिवार, बिलासपुर के होटल का लाइसेंस रद्द करने की उठी मांग

    October 19, 2026

    CG Crime News : सालों तक छिपाकर रखे हीरे अब बने मुसीबत, बेचने निकला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

    October 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.