Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दंपती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

    August 23, 2026

    CG NEWS : ब्लू वाटर में डूबे आदिल की तलाश खत्म, 77 घंटे बाद पानी के ऊपर आया शव, टीम ने किया रेस्क्यू

    August 23, 2026

    CCTV पर High Court’ का बड़ा फैसला, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को लेकर दिए अहम निर्देश

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को
    Chhattisgarh

    छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    News EditorBy News EditorAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आगामी 22 एवं 23 अगस्त 2026 को दो दिवसीय ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के चेयरमैन श्री अशोक मोदी जी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक उपयुक्त एवं सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने जीवनसाथी के चयन के लिए एक-दूसरे से परिचित हो सकें।

    श्री मोदी ने बताया कि इस दो दिवसीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन के लिए अब तक लगभग 1400 से अधिक पंजीयन हो चुके हैं। इनमें लगभग 800 युवक एवं 600 युवतियां शामिल हैं। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ-साथ विधुर एवं विधवा प्रतिभागी भी अपना पंजीयन कराकर इस परिचय सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। संगठन का प्रयास है कि समाज के अधिक से अधिक विवाह योग्य एवं इच्छुक लोगों को इस पहल का लाभ मिल सके।

    इस आयोजन की सफलता के लिए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की मंगल परिणय आयोग की संयोजिका श्रीमती शोभा केडिया, कोरबा एवं उनकी टीम की सदस्य श्रीमती रजनी डालमिया एवं श्रीमती शशि अग्रवाल पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं। टीम द्वारा पंजीयन से लेकर प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा ऑनलाइन कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

    विशेष बात यह है कि इस परिचय सम्मेलन में केवल छत्तीसगढ़ या देश के विभिन्न राज्यों से ही नहीं, बल्कि विदेशों में निवासरत अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों द्वारा भी ऑनलाइन पंजीयन कराया जा रहा है। प्रतिभागी अपने घर या कार्यस्थल से मोबाइल एवं कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। इस प्रकार यह सम्मेलन समाज के लोगों को भौगोलिक सीमाओं से परे एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

    श्री अशोक मोदी जी ने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन द्वारा समाजहित में किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं उपयोगी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन माध्यम से ऐसे आयोजनों का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि इससे देश-विदेश में रहने वाले समाज के लोगों को एक ही मंच पर जोड़ना संभव हो रहा है।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन के माध्यम से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को लाभ मिलेगा तथा अनेक परिवारों को अपने योग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी करने में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने सम्मेलन की सफलता एवं अधिक से अधिक प्रतिभागियों के लाभान्वित होने की कामना की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दंपती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

    August 23, 2026

    CG NEWS : ब्लू वाटर में डूबे आदिल की तलाश खत्म, 77 घंटे बाद पानी के ऊपर आया शव, टीम ने किया रेस्क्यू

    August 23, 2026

    CCTV पर High Court’ का बड़ा फैसला, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को लेकर दिए अहम निर्देश

    August 23, 2026

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन होटल श्री गणेश इन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिविजन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिसीज) पर संभाषा परिषद के रूप में मनाया गया।

    August 23, 2026

    * घूम घूम कर बिजली केबल कॉपर वायर चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना बम्हिनडीह पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    August 23, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से अपहृत नाबालिक बालिका 06 दिवस के भीतर खोज निकाला

    August 23, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दंपती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

    August 23, 2026

    CG NEWS : ब्लू वाटर में डूबे आदिल की तलाश खत्म, 77 घंटे बाद पानी के ऊपर आया शव, टीम ने किया रेस्क्यू

    August 23, 2026

    CCTV पर High Court’ का बड़ा फैसला, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को लेकर दिए अहम निर्देश

    August 23, 2026

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन होटल श्री गणेश इन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिविजन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिसीज) पर संभाषा परिषद के रूप में मनाया गया।

    August 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.