Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : सफाई के दौरान कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक के हमले में दो सफाईकर्मी गंभीर घायल

    August 22, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत

    August 22, 2026

    माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग
    Chhattisgarh

    माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग

    News EditorBy News EditorAugust 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 21 अगस्त 2026/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत माह अगस्त 2026 में खाद्यान्न भण्डारण एवं वितरण के संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट और सुचारू है। राज्य की सभी उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण पूर्ण कर लिया गया है और राशनकार्डधारियों को राशन वितरण की कार्यवाही तेजी से जारी है। राज्य में पीडीएस के अंतर्गत कुल 83.36 लाख राशनकार्ड प्रचलित हैं। इन कार्डधारियों की निर्धारित मासिक पात्रता के अनुसार अगस्त माह के लिए नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा आबंटन जारी कर राज्यभर की 14,182 उचित मूल्य दुकानों में बीपीएल चावल तथा 14,036 दुकानों में एपीएल चावल का भण्डारण पूर्ण करा लिया गया है।

    खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त माह के लिए संपूर्ण राज्य में 2.56 लाख टन चावल, 10,311 टन नमक, 6,659 टन शक्कर, 6,330 टन चना एवं 1,568 टन गुड़ का आबंटन जारी किया गया था। इस आबंटन के विरुद्ध 20 अगस्त 2026 तक राज्य के 57.88 लाख राशनकार्डधारियों को 1.86 लाख टन यानी 72 प्रतिशत चावल तथा 70 प्रतिशत शक्कर एवं नमक का वितरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
    इसी क्रम में रायपुर जिले में संचालित कुल 721 उचित मूल्य दुकानों में 6.63 लाख राशनकार्ड संलग्न हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र की 299 और ग्रामीण क्षेत्र की 422 दुकानें शामिल हैं। जिले के लिए जारी 19,900 टन चावल, 497 टन शक्कर और 523 टन नमक के आबंटन के विरुद्ध 20 अगस्त तक 14,959 टन यानी 75 प्रतिशत चावल, 354 टन शक्कर और 376 टन नमक का वितरण किया जा चुका है। उदाहरण के लिए, उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 441001134 में अगस्त माह के कुल 561 क्विंटल चावल आबंटन के विरुद्ध 513 क्विंटल चावल का वितरण संपन्न हो चुका है। माह अगस्त 2026 के लिए खाद्यान्न वितरण की यह प्रक्रिया आगामी 31 अगस्त 2026 तक निरंतर संचालित रहेगी और सभी पात्र हितग्राहियों को सुलभता से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : सफाई के दौरान कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक के हमले में दो सफाईकर्मी गंभीर घायल

    August 22, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत

    August 22, 2026

    CG Accident : बलरामपुर में दर्दनाक हादसा’ पिकअप-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत और 7 गंभीर

    August 22, 2026

    UCC को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारी तेज, 27 अगस्त को राजधानी में होगा बड़ा मंथन

    August 22, 2026

    IGKV Paper Leak Case : पेपर लीक मामले में शिकंजा कसा, जांच के बाद 6 लोगों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 22, 2026

    CG NEWS : 74 हजार शिक्षकों की B.Ed की टेंशन होगी दूर’ मुक्त विश्वविद्यालय से ब्रिज कोर्स कराने का प्रस्ताव

    August 22, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : सफाई के दौरान कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक के हमले में दो सफाईकर्मी गंभीर घायल

    August 22, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत

    August 22, 2026

    माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग

    August 22, 2026

    CG Accident : बलरामपुर में दर्दनाक हादसा’ पिकअप-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत और 7 गंभीर

    August 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.