Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Bharat ne kaise banayi cheeni : भारत से दुनिया तक पहुंची चीनी’ जानिए ‘शर्करा’ से Sugar बनने और क्रिस्टल तैयार होने की रोचक कहानी

    August 22, 2026

    FDC Medicine Cold Cough Medicine Ban : छोटे बच्चों की सर्दी-जुकाम की दवा को लेकर केंद्र ने जारी किया नया आदेश

    August 22, 2026

    पुलिस दे रही साइबर सुरक्षा के मंत्र

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सक्ती पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल बरामद
    Chhattisgarh

    सक्ती पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल बरामद

    News EditorBy News EditorAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले के आम नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन की पतासाजी एवं बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक *श्री प्रफुल्ल ठाकुर* के निर्देशन में तथा साइबर नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री पंकज पटेल* के नेतृत्व में साइबर सेल सक्ती द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत साइबर सेल ने *100 नग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।*

    जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आम नागरिकों द्वारा अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन गुम होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। इन मोबाइल फोन की तकनीकी सहायता से पतासाजी की जा रही थी। साइबर सेल द्वारा जिले के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों एवं अन्य राज्यों से गुम हुए मोबाइल फोन की जानकारी सभी थाना एवं चौकी से एकत्र कर उनकी तलाश एवं बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

    🔶 जनवरी 2026 से अब तक 240 मोबाइल बरामद 🔶

    सक्ती पुलिस द्वारा साइबर सेल की तकनीकी सहायता से *जनवरी 2026 से अब तक कुल 240 गुम मोबाइल फोन बरामद* किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत *50 लाख रुपये से अधिक* है। इनमें से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूर्व में *140 नग मोबाइल फोन, कीमत करीब 30 लाख रुपये, उनके वास्तविक धारकों को अलग-अलग अवसरों पर सुपुर्द किए जा चुके हैं। इसी क्रम में **100 नग बरामद मोबाइल फोन आज उनके धारकों को वापस किए गए।*

    मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल का आभार व्यक्त किया। कई नागरिकों को अपने गुम मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन साइबर सेल की तकनीकी सहायता से मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस किए जाने से उनमें खुशी का माहौल रहा।

    🔶 नागरिकों से पुलिस की अपील 🔶

    सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित एवं संभालकर रखें। मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी थाना में सूचना दें।

    पुलिस ने विशेष रूप से *भीड़भाड़ वाले स्थानों, हाट-बाजार, मेला एवं मड़ाई* आदि में मोबाइल फोन का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि ऐसे स्थानों पर मोबाइल गुम होने की घटनाएं अधिक होती हैं।

    यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में कोई मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिले तो उसे अपने पास रखने के बजाय तत्काल नजदीकी थाना में जमा कराएं और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

    🔶 बिना बिल मोबाइल न खरीदें 🔶

    पुलिस ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से भी अपील की है कि *बिना बिल एवं IMEI नंबर दर्ज किए किसी भी व्यक्ति से मोबाइल फोन न खरीदें।* ऐसा मोबाइल चोरी का हो सकता है अथवा किसी आपराधिक घटना में इस्तेमाल किया गया हो। चोरी अथवा आपराधिक गतिविधि से जुड़े मोबाइल की खरीद-फरोख्त में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    🔶 साइबर सेल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान🔶

    उक्त कार्रवाई में साइबर सेल सक्ती के प्रभारी उप निरीक्षक *सी.पी. कंवर, प्रधान आरक्षक **प्रेम सिदार, आरक्षक **कमल किशोर सिदार, पवन सांडे, जितेन्द्र कंवर, कमलेश लहरे, फारूक खान, अलेक्स मिंज, दीपक साहू एवं गोपाल साहू* का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Bharat ne kaise banayi cheeni : भारत से दुनिया तक पहुंची चीनी’ जानिए ‘शर्करा’ से Sugar बनने और क्रिस्टल तैयार होने की रोचक कहानी

    August 22, 2026

    FDC Medicine Cold Cough Medicine Ban : छोटे बच्चों की सर्दी-जुकाम की दवा को लेकर केंद्र ने जारी किया नया आदेश

    August 22, 2026

    पुलिस दे रही साइबर सुरक्षा के मंत्र

    August 22, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चंगाई सभा को लेकर बवाल, शिकायत के बाद FIR दर्ज’ पुलिस ने शुरू की जांच

    August 22, 2026

    CG NEWS : सफाई के दौरान कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक के हमले में दो सफाईकर्मी गंभीर घायल

    August 22, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत

    August 22, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Bharat ne kaise banayi cheeni : भारत से दुनिया तक पहुंची चीनी’ जानिए ‘शर्करा’ से Sugar बनने और क्रिस्टल तैयार होने की रोचक कहानी

    August 22, 2026

    FDC Medicine Cold Cough Medicine Ban : छोटे बच्चों की सर्दी-जुकाम की दवा को लेकर केंद्र ने जारी किया नया आदेश

    August 22, 2026

    पुलिस दे रही साइबर सुरक्षा के मंत्र

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल बरामद

    August 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.