Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात’ देर रात महिला की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस’ संदिग्ध से पूछताछ जारी

    October 18, 2026

    दशहरे पर अनोखी मान्यता’ छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला नहीं जलाते ग्रामीण, वध के बाद करते हैं खास परंपरा का पालन

    October 18, 2026

    Durga Puja Accident : देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे, 6 शहरों में मौतों का आंकड़ा 43 पहुंचा’ कई घायल

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सरस्वती सायकल योजना से सिमगा की 44 बेटियों के सपनों को मिली रफ्तार
    Chhattisgarh

    सरस्वती सायकल योजना से सिमगा की 44 बेटियों के सपनों को मिली रफ्तार

    News EditorBy News EditorAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 22 अगस्त 2026/ शिक्षा के रास्ते में दूरी अब सिमगा की बेटियों के सपनों के आड़े नहीं आएगी। पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में सरस्वती सायकल योजना ने 44 बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान के साथ उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दी है। सायकल वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कक्षा नवमीं में अध्ययनरत 44 बालिकाओं को निःशुल्क सायकल प्रदान की।
    सिमगा जैसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय तक पहुंचना कई छात्राओं के लिए रोज की चुनौती रहा है। पैदल लंबी दूरी तय कर स्कूल पहुंचने में समय और मेहनत दोनों लगते हैं। ऐसे में सरस्वती सायकल योजना इन बेटियों के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा को निरंतर जारी रखने और अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने का मजबूत माध्यम बन रही है।

    साइकिल मिली तो चेहरे पर खिल उठी खुशी

    साइकिल वितरण के बाद विद्यालय परिसर का माहौल देखते ही बन रहा था। नई साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। घंटी बजाते हुए जब वे अपनी साइकिल लेकर घर की ओर रवाना हुईं, तो उनके चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था। यह दृश्य इस बात का प्रतीक बना कि शासन की एक छोटी-सी पहल किस तरह बेटियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

    मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नियमित रूप से विद्यालय आएं, मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।
    विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि सरस्वती सायकल योजना का उद्देश्य कक्षा नवमीं में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। साइकिल मिलने से दूर-दराज से आने वाली छात्राएं अब कम समय में विद्यालय पहुंच सकेंगी। इससे उनकी नियमित उपस्थिति में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और पढ़ाई के लिए उन्हें अधिक समय मिल सकेगा।
    सरस्वती सायकल योजना की यह पहल सिमगा की बेटियों के लिए सिर्फ साइकिल मिलने की खुशी नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति बढ़ते विश्वास की कहानी है। आज जो 44 बेटियां घंटी बजाते हुए अपने घरों की ओर लौटीं, उनके साथ उनके सपने भी आगे बढ़े। इन साइकिलों के पहिए आने वाले समय में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की नई राह तय करेंगे।
    कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री भारत सिंह सिदार, सरपंच श्री मनोहर बिंझवार, उपसरपंच,शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री जय कुमार सिदार एवं सदस्यगण, पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम के युवाजन, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात’ देर रात महिला की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस’ संदिग्ध से पूछताछ जारी

    October 18, 2026

    दशहरे पर अनोखी मान्यता’ छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला नहीं जलाते ग्रामीण, वध के बाद करते हैं खास परंपरा का पालन

    October 18, 2026

    Durga Puja Accident : देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे, 6 शहरों में मौतों का आंकड़ा 43 पहुंचा’ कई घायल

    October 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर मंडराया संकट’ शिक्षक संघ ने CM को पत्र लिखकर उठाई अहम मांग

    October 18, 2026

    CG News : गरबा महोत्सव में कंगना रनौत की एंट्री, स्वागत के लिए पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    October 18, 2026

    राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    October 18, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात’ देर रात महिला की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस’ संदिग्ध से पूछताछ जारी

    October 18, 2026

    दशहरे पर अनोखी मान्यता’ छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला नहीं जलाते ग्रामीण, वध के बाद करते हैं खास परंपरा का पालन

    October 18, 2026

    Durga Puja Accident : देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे, 6 शहरों में मौतों का आंकड़ा 43 पहुंचा’ कई घायल

    October 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर मंडराया संकट’ शिक्षक संघ ने CM को पत्र लिखकर उठाई अहम मांग

    October 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.