Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS :CG News: अच्छे आचरण वाले कैदियों को जेल से बाहर काम करने का मौका, 2 अक्टूबर से नई व्यवस्था

    August 24, 2026

    CG Weather Today: कोरबा में भारी बारिश की चेतावनी, आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

    August 24, 2026

    CG Crime News : खूनी वारदात, अलग-अलग चाकूबाजी में दो युवकों ने गंवाई जान

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Crime News : खूनी वारदात, अलग-अलग चाकूबाजी में दो युवकों ने गंवाई जान
    Chhattisgarh

    CG Crime News : खूनी वारदात, अलग-अलग चाकूबाजी में दो युवकों ने गंवाई जान

    News EditorBy News EditorAugust 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG Crime News :  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार रात चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत से सनसनी फैल गई। दोनों वारदातें डीडी नगर थाना क्षेत्र में सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में चाकू से हमला किया गया था। घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पिछले 20 दिनों में राजधानी में हत्या की कई घटनाएं सामने आने से कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    महादेव घाट रोड पर युवक की मौत

    पहली घटना महादेव घाट रोड की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कैलाश अपनी महिला मित्र के साथ पैदल घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार टिकेंद्र ने सुमीत बाजार के सामने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों के बीच विवाद के बाद टिकेंद्र ने कैलाश पर चाकू से हमला कर दिया।

    हमले के दौरान कैलाश ने चाकू छीन लिया और टिकेंद्र पर वार कर दिया। घटना में टिकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं घायल कैलाश को उपचार के लिए एम्स रायपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    चंगोराभांठा में भी चाकूबाजी

    दूसरी घटना रविवार रात करीब 12:30 बजे श्रीराम नगर, चंगोराभांठा में हुई। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय भोला विश्वकर्मा का कुछ स्थानीय युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद आरोप है कि युवकों ने मिलकर भोला पर चाकू से हमला कर दिया।

    गंभीर रूप से घायल भोला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    पांच आरोपी गिरफ्तार

    डीडी नगर पुलिस ने दोनों घटनाओं के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। पुलिस अन्य संदिग्धों और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    दोनों मामलों में BNS की हत्या, बलवा सहित संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, वारदात के कारण और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS :CG News: अच्छे आचरण वाले कैदियों को जेल से बाहर काम करने का मौका, 2 अक्टूबर से नई व्यवस्था

    August 24, 2026

    CG Weather Today: कोरबा में भारी बारिश की चेतावनी, आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

    August 24, 2026

    VIDEO: महामाया मंदिर के गेट पर दो पक्षों में जमकर विवाद, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    CG Weather Today: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बरसेंगे बादल, आकाशीय बिजली का भी अलर्ट

    August 24, 2026

    BREAKING NEWS : नागपुर में जहरीली गैस का रिसाव, 40 लोग प्रभावित’ सुरक्षा के लिए 150 घरों से लोगों को निकाला गया

    August 24, 2026

    साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 1200 नागरिकों को किया गया साइबर जागृत

    August 24, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS :CG News: अच्छे आचरण वाले कैदियों को जेल से बाहर काम करने का मौका, 2 अक्टूबर से नई व्यवस्था

    August 24, 2026

    CG Weather Today: कोरबा में भारी बारिश की चेतावनी, आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

    August 24, 2026

    CG Crime News : खूनी वारदात, अलग-अलग चाकूबाजी में दो युवकों ने गंवाई जान

    August 24, 2026

    VIDEO: महामाया मंदिर के गेट पर दो पक्षों में जमकर विवाद, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.