मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23/08/26 को थाना बम्हनदीह पुलिस को मुखबिर सूचना मिला की ग्राम गोविन्दा निवासी कमल दास वैष्णव अपने कब्जे में लोहे का धारदार कता रखा है जो आम जगह पर ग्राम गोविंदा के पास आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है भयो पारित कर रहा है जिसकी सूचना पुलिस द्वारा मौका स्थल जाकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से लोहे का धारदार कतता बरामद किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे उनि दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, मुकेश सिंह, आर, पुनेश्वर आजाद,अमीर पैकरा, महिला आर ममता पटेल का सराहनीय योगदान रहा।




