Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में मिथिला समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह

    August 28, 2026

    CG NEWS : नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद छत्तीसगढ़ के परिवार परेशान, अंबिकापुर की बेटी समेत तीन लोगों से संपर्क हुआ बंद

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » महतारी वंदन योजना बनी खुशियों का सहारा, सुवासिनी बोलीं – रक्षाबंधन पर मिला भाई का उपहार
    Chhattisgarh

    महतारी वंदन योजना बनी खुशियों का सहारा, सुवासिनी बोलीं – रक्षाबंधन पर मिला भाई का उपहार

    News EditorBy News EditorAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 27 अगस्त 2026। जिले के विकासखंड नवागढ़ के ग्राम खोखरा निवासी श्रीमती सुवासिनी सूर्यवंशी के लिए महतारी वंदन योजना महज आर्थिक सहायता की योजना नहीं, बल्कि हर महीने नई उम्मीद, आत्मनिर्भरता और खुशियों का सहारा बन गई है। योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। यह राशि परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में उनके लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रही है।
    इस बार रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले खाते में योजना की राशि पहुंचने से सुवासिनी की खुशी दोगुनी हो गई। उनके चेहरे पर त्यौहार की खुशी साफ झलक उठी। वे कहती हैं इस बार रक्षाबंधन के पहले ही विष्णु भैया ने हमारे खाते में एक हजार रुपये भेजकर त्यौहार की खुशी और बढ़ा दी। अब इन पैसों से अपने लिए साड़ी और राखी खरीदेंगे। हमारे लिए यह रक्षाबंधन पर भाई की ओर से मिला उपहार है।
    श्रीमती सुवासिनी सूर्यवंशी बताती हैं कि वह महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग सोच-समझकर करती हैं। परिवार की जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ वे राशि में से कुछ हिस्सा बचाकर अपनी बड़ी जरूरतों के लिए भी जोड़ रही हैं। उनके लिए यह आर्थिक सहायता आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया गया एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। इससे त्यौहार की खुशी और बढ़ गई है। इसके लिए हम विष्णु भैया के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके जीवन में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई राह भी खोल रही है। सुवासिनी जैसी महिलाओं के लिए हर महीने मिलने वाली यह राशि उनकी रोजमर्रा की जरूरतों में सहारा बनने के साथ ही अपने सपनों और आवश्यकताओं को पूरा करने का भरोसा भी दे रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में मिथिला समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह

    August 28, 2026

    CG NEWS : नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद छत्तीसगढ़ के परिवार परेशान, अंबिकापुर की बेटी समेत तीन लोगों से संपर्क हुआ बंद

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    CG News : रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ की जेलों में दिखा भावुक नजारा, बहनों ने भाइयों को बांधी राखी और लिया आशीर्वाद

    August 28, 2026

    CG News : प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    August 28, 2026

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 28, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा में मिथिला समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह

    August 28, 2026

    CG NEWS : नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद छत्तीसगढ़ के परिवार परेशान, अंबिकापुर की बेटी समेत तीन लोगों से संपर्क हुआ बंद

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    CG News : रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ की जेलों में दिखा भावुक नजारा, बहनों ने भाइयों को बांधी राखी और लिया आशीर्वाद

    August 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.