Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 आरोपियों पर शिकंजा’ सोहेल खान का VIDEO वायरल

    September 3, 2026

    प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेना पड़ा भारी, ACB ने 10 हजार रुपये के साथ पकड़ा

    September 3, 2026

    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा में प्रवेश हेतु आवेदन 5 सितंबर तक आमंत्रित*

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *सुसाइड नोट, आत्महत्या से पूर्व भेजे गए वीडियो एवं परिजनों के कथनों से प्रताड़ना का मामला आया सामने* 
    Chhattisgarh

    *सुसाइड नोट, आत्महत्या से पूर्व भेजे गए वीडियो एवं परिजनों के कथनों से प्रताड़ना का मामला आया सामने* 

    News EditorBy News EditorSeptember 3, 2026Updated:September 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिनांक 27.08.2026 को मृतिका लक्ष्मी बाई मानिकपुरी द्वारा अपने घर के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। घटना की सूचना पर थाना कोतवाली कोरबा में मर्ग क्रमांक 66/2026 कायम कर जांच में लिया गया।मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल पर मृतिका द्वारा दीवार पर सुसाइड नोट लिखा हुआ पाया गया। उक्त सुसाइड नोट में मृतिका द्वारा अपनी बहू पूर्णिमा एवं उसके मायके पक्ष के लोगों द्वारा परेशान किए जाने के कारण आत्महत्या करना उल्लेखित किया गया था। जांच के दौरान दीवार पर लिखे उक्त लेख की पुष्टि की गई कि वह मृतिका द्वारा ही लिखा गया था।

    जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि मृतिका ने आत्महत्या से पूर्व अपनी बहनों को एक वीडियो बनाकर भेजा था। पुलिस द्वारा उक्त वीडियो को विधिवत जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। इसके साथ ही मृतिका की बहनों, परिजनों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के कथन दर्ज किए गए।

     

    *पारिवारिक विवाद एवं प्रताड़ना की बात आई सामने*

     

    जांच एवं परिजनों के कथनों से यह तथ्य सामने आया कि मृतिका के पति की पूर्व में मृत्यु हो चुकी थी। इसके पश्चात मृतिका ने दूसरी शादी की थी तथा वह अपने वर्तमान पति एवं उसके पूर्व के बच्चों के साथ रह रही थी। पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर घर में आए दिन विवाद एवं लड़ाई-झगड़े होते थे।परिजनों के कथनों के अनुसार, मृतिका की बहू पूर्णिमा एवं उसके मायके पक्ष के लोग अक्सर घर आकर मृतिका को घर से बाहर निकालने के लिए दबाव बनाते थे, जिसके कारण मृतिका काफी परेशान रहती थी।मृतिका की बहनों एवं परिजनों के कथनों में यह भी सामने आया कि मृतिका पूर्व में भी अपनी बहू पूर्णिमा एवं उसके मायके पक्ष के लोगों से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी तथा पूर्व में जहर का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की थी।

     

    *साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण दर्ज*

     

    मर्ग जांच के दौरान प्राप्त सुसाइड नोट, आत्महत्या से पूर्व बहनों को भेजे गए वीडियो तथा मृतिका की बहनों एवं परिजनों के कथनों सहित उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 724/2026, धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

     

    *तीन आरोपी गिरफ्तार*

     

    पुलिस टीम द्वारा साक्ष्यों एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण के आरोपीगण—

     

    1. पूर्णिमा महंत, पति संजय दास, उम्र 24 वर्ष, निवासी लक्ष्मण तालाब, कोरबा।

    2. सुमेरन बाई, पति मिलनदास महंत, उम्र 45 वर्ष, निवासी सोहागपुर, थाना उरगा, जिला कोरबा।

    3. मिलन दास, पिता सोनदास, उम्र 55 वर्ष, निवासी सोहागपुर, थाना उरगा, जिला कोरबा।

     

    को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

    प्रकरण में विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 आरोपियों पर शिकंजा’ सोहेल खान का VIDEO वायरल

    September 3, 2026

    प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेना पड़ा भारी, ACB ने 10 हजार रुपये के साथ पकड़ा

    September 3, 2026

    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा में प्रवेश हेतु आवेदन 5 सितंबर तक आमंत्रित*

    September 3, 2026

    आजीविका डबरी बनी मनमोहन की खुशहाली का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन और सब्जी उत्पादन की राह हुई आसान*

    September 3, 2026

    कोरबा में सनसनीखेज मामला, सुसाइड नोट-वीडियो से सामने आई प्रताड़ना की कहानी’ तीन गिरफ्तार

    September 3, 2026

    Swine Flu Alert : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 158 मरीजों की पुष्टि’ स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    September 3, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Crime News : बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 आरोपियों पर शिकंजा’ सोहेल खान का VIDEO वायरल

    September 3, 2026

    प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेना पड़ा भारी, ACB ने 10 हजार रुपये के साथ पकड़ा

    September 3, 2026

    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा में प्रवेश हेतु आवेदन 5 सितंबर तक आमंत्रित*

    September 3, 2026

    आजीविका डबरी बनी मनमोहन की खुशहाली का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन और सब्जी उत्पादन की राह हुई आसान*

    September 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.