Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन’ आवेदन से रिपोर्ट तक सब कुछ ऑनलाइन

    September 8, 2026

    CG High Court : निजी धार्मिक संस्था का आदेश कानून से ऊपर नहीं’ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

    September 8, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » स्मार्ट मीटर की रीडिंग 100 प्रतिशत सटीक, 4,800 से अधिक मामलों में चेक मीटर से हुई पुष्टि
    Chhattisgarh

    स्मार्ट मीटर की रीडिंग 100 प्रतिशत सटीक, 4,800 से अधिक मामलों में चेक मीटर से हुई पुष्टि

    News EditorBy News EditorSeptember 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 07 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटरों की तकनीकी जांच में इनकी रीडिंग पूरी तरह सटीक पाई गई है। प्रदेशभर में लगभग 4,800 से अधिक परिसरों में स्मार्ट मीटर के साथ समानांतर ‘चेक मीटर’ लगाकर रीडिंग का मिलान किया गया, जिसमें सभी मामलों में दोनों मीटरों की रीडिंग एक समान रही। जांच में किसी भी स्मार्ट मीटर में तकनीकी त्रुटि अथवा बिना विद्युत का उपयोग किए रीडिंग बढ़ने का प्रमाण नहीं मिला है।

    भारत सरकार की ‘रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम’ (RDSS) के तहत प्रदेश में स्थापित किए जा रहे स्मार्ट मीटर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के तकनीकी मापदंडों के अनुरूप प्रमाणित हैं। इनमें किसी भी प्रकार के सॉफ्टवेयर हेरफेर या मीटर तेज चलने की गुंजाइश तकनीकी रूप से असंभव है। स्मार्ट मीटर में दर्ज ऊर्जा खपत का निर्धारण तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाता है।

    उपभोक्ता को अपने बिल अथवा मीटर की रीडिंग में विसंगति से संबंधित शिकायत होने पर वितरण कंपनी की तकनीकी टीम द्वारा परिसर में जाकर स्मार्ट मीटर की जांच की जाती है। उपभोक्ता के अनुरोध पर स्मार्ट मीटर की सीरीज में पूर्व में स्थापित इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाने के बाद दोनों मीटरों द्वारा दर्ज खपत की तुलना भी की जाती है जिसके लिये स्मार्ट मीटर की टेस्टिंग का उपभोक्ता से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है।

    उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर फरवरी 2024 से स्थापित किए जा रहे हैं और इन मीटरों द्वारा वर्ष 2024, 2025 की भांति वर्ष 2026 में भी विद्युत खपत के वास्तविक उपयोग के अनुसार दर्ज की जा रही है।

    इसके अलावा उपभोक्ता के अनुरोध पर स्मार्ट मीटर की भिलाई स्थित एन.ए.बी.एल. टेस्टिंग लैब में उसके समक्ष टेस्टिंग करने का भी प्रावधान है।
    अब तक लगभग 74 स्मार्ट मीटरों का उपभोक्ताओं के समक्ष टेस्टिंग लैब में परीक्षण किया गया है तथा सभी स्मार्ट मीटरों द्वारा सही खपत दर्ज की गई है।

    स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली खपत अथवा बिल बढ़ने का अर्थ यह नहीं है कि मीटर गलत बिल बना रहा है। बिजली खपत मौसम, घरेलू उपकरणों के उपयोग, उपभोक्ता की वास्तविक खपत तथा अन्य परिस्थितियों के कारण बदलती रहती है। बिजली बिल का मूल्यांकन केवल मीटर लगाने से पहले और बाद की रकम की तुलना से नहीं, बल्कि वास्तविक यूनिट खपत के आधार पर किया जाना चाहिए।

    रायपुर संभाग के 3 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के डेटा विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि बिजली बिलों में वृद्धि का कारण मीटर नहीं, बल्कि ग्रीष्म ऋतु में एयर कंडीशनर व अन्य भारी उपकरणों का अधिक संचालन था। मौसम बदलने के साथ जुलाई माह तक फरवरी माह की तुलना में विद्युत खपत में गर्मी की तुलना में कम खपत दर्ज होती है। अगस्त 2026 में इन्हीं उपभोक्ताओं की बिजली खपत में मई 2026 की तुलना में 32 से 57 प्रतिशत तक की स्वाभाविक गिरावट दर्ज की गई, जो यह दर्शाती है कि बिलिंग वास्तविक विद्युत उपयोग पर आधारित है।

    स्मार्ट मीटर एवं इलेक्ट्रॉनिक मीटर के आंकड़ों के अनुसार मार्च, अप्रैल, मई एवं जून 2026 में उपभोक्ताओं के परिसरों में विद्युत खपत अधिक दर्ज होने का मुख्य कारण एयर कंडीशनर, कूलर, व्हीकल चार्जिंग एवं वाटर पंप का उपयोग पाया गया है।

    स्मार्ट मीटर लगने से मानवीय भूल (Human Error) और मीटर रीडर की मनमानी समाप्त हो रही है। अब उपभोक्ता अपने दैनिक बिजली उपयोग को रियल-टाइम ट्रैक कर सकते हैं। ‘मोर बिजली’ मोबाइल ऐप और स्मार्ट मीटर वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रतिदिन और प्रत्येक 30 मिनट की बिजली खपत को स्वयं लाइव देखा जा सकता है। इससे अवांछित खपत की तुरंत पहचान संभव है।

    मीटर अथवा बिलिंग को लेकर किसी उपभोक्ता को संदेह होने पर टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 अथवा नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र में संपर्क किया जा सकता है। विभाग प्राथमिकता के आधार पर तकनीकी जांच और समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की जानकारी ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से स्वयं देख सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन’ आवेदन से रिपोर्ट तक सब कुछ ऑनलाइन

    September 8, 2026

    CG High Court : निजी धार्मिक संस्था का आदेश कानून से ऊपर नहीं’ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

    September 8, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 8, 2026

    रोजगार दिवस पर विकसित भारत जी राम जी योजना, क्यूआर कोड नवाचार के एक वर्ष पूर्ण, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

    September 8, 2026

    09 सितम्बर को होगा श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

    September 8, 2026

    शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर युवक से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    September 8, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG News : अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन’ आवेदन से रिपोर्ट तक सब कुछ ऑनलाइन

    September 8, 2026

    CG High Court : निजी धार्मिक संस्था का आदेश कानून से ऊपर नहीं’ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

    September 8, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 8, 2026

    रोजगार दिवस पर विकसित भारत जी राम जी योजना, क्यूआर कोड नवाचार के एक वर्ष पूर्ण, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

    September 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.