जांजगीर-चांपा, 23 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में वर्ष 2025-26 के जन्म-मृत्यु पंजीयन की समीक्षा की। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए सभी रजिस्ट्रारों एवं उप रजिस्ट्रारों को निर्देशित किया। उन्होंने समस्त संस्थागत इकाइयों एवं निजी चिकित्सालयों में जन्म-मृत्यु की घटनाओं का 21 दिवस के भीतर निःशुल्क पंजीयन कर प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, विलंबित पंजीयन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने कहा।
कलेक्टर ने सभी रजिस्ट्रारों को जन्म-मृत्यु पंजीयन अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा पुराने अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर विशेष ध्यान देने कहा। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के सभी रजिस्ट्रारों को निजी अस्पतालों, जहां जन्म-मृत्यु की घटनाएं होती हैं, की सूची अद्यतन रखने तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, उप संचालक योजना एवं सांख्यिकी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




