जांजगीर-चांपा, 24 सितंबर 2026। जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा भुईगांव के प्रधान पाठक से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लिया है तथा जांच कर दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री महोबे ने कड़े निर्देश दिए है कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को जिले के विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा विद्यालयों में शिक्षकों के अनुशासन एवं कार्य व्यवहार की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि विद्यालय में अनुशासनहीनता अथवा नशे से संबंधित शिकायत प्राप्त होने वाले शिक्षकों की जानकारी संकलित कर सूची तैयार की जाए तथा ऐसे मामलों की जांच कर शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को अब तक अनुशासनहीनता के संबंधित प्रकरणों में विभागीय जांच सहित की गई कार्रवाई तथा ऐसे प्रकरण जिनमे दीर्घशास्ति आरोपित की गई है की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता अथवा शिक्षकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




