Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निर्माणाधीन घर में काम कर रहा मजदूर 33 केवी लाइन की चपेट में आया, हालत गंभीर

    September 25, 2026

    Teacher Recruitment 2026 : सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 6,812 पदों पर भर्ती का ऐलान

    September 25, 2026

    CG New Flight : छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई हवाई सेवा, रायपुर-अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए उड़ान जल्द

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorSeptember 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी एवं लगातार कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

    इसी क्रम में दिनांक 24.09.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती से सूचना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ कि हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग फड़ बनाकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए “काटपत्ती” नामक जुआ खेला जा रहा है।

    सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सक्ती पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रवाना होकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम को मौके की ओर आता देखकर वहां जुआ खेल रहे कुछ व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं घेराबंदी के माध्यम से मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को पकड़ लिया गया।

    पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत तलाशी एवं जप्ती की कार्रवाई करने पर जुआरियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम ₹2,22,000/-, विभिन्न कंपनियों के कुल 19 नग मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,00,000/-, तथा 52 पत्ती ताश की 04 गड्डियां बरामद कर विधिवत जप्त की गईं।

    इस प्रकार पुलिस द्वारा की गई उक्त रेड कार्यवाही में कुल लगभग ₹7,22,000/- कीमत का मशरूका जप्त किया गया। मौके पर पकड़े गए सभी 20 जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

    थाना सक्ती पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

    गिरफ्तार जुआरियों के नाम :

    1. चंद्रशेखर शर्मा पिता सुरेंद्र शर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गेवाडीन कॉलोनी, सक्ती।
    2. राजेश अग्रवाल पिता स्व. देवचरण अग्रवाल, उम्र 59 वर्ष, निवासी कचहरी चौक, सक्ती।
    3. मनीष राठौर पिता संतोष राठौर, उम्र 31 वर्ष, निवासी रानीसागर पारा, सक्ती।
    4. रितेश अग्रवाल पिता धनसाय अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी हटरी चौक, सक्ती।
    5. अंकित अग्रवाल उर्फ कालू पिता जयप्रकाश अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
    6. सौरभ अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।
    7. विपूल अग्रवाल पिता स्व. नवलकिशोर, उम्र 30 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
    8. सावन कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद राय अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी महामाया मंदिर के पास, सक्ती।
    9. अंकित अग्रवाल पिता राजकुमार, उम्र 37 वर्ष, निवासी हाई स्कूल के पास, सक्ती।
    10. आदित्य अग्रवाल पिता राजकुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।
    11. तरूण भिंडवानी पिता हरेश भिंडवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी साई मंदिर के पास, सक्ती।
    12. नितिन अग्रवाल पिता चंद्रशेखर अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी अग्रसेन चौक, सक्ती।
    13. प्रियांशु अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
    14. आदर्श अग्रवाल पिता विवेक अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी हटरी चौक, सक्ती।
    15. आकाश अग्रवाल पिता छेदीलाल अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, सक्ती।
    16. नटवर अग्रवाल पिता जगदीश अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, सक्ती।
    17. दिनेश कथुरिया पिता ओमप्रकाश कथुरिया, उम्र 52 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।
    18. बंटी अग्रवाल पिता रोशनलाल अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, सक्ती।
    19. रितेश अग्रवाल पिता सत्यनारायण अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।
    20. प्रताप अग्रवाल पिता गणेश राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, सक्ती।

    थाना सक्ती पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    निर्माणाधीन घर में काम कर रहा मजदूर 33 केवी लाइन की चपेट में आया, हालत गंभीर

    September 25, 2026

    Teacher Recruitment 2026 : सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 6,812 पदों पर भर्ती का ऐलान

    September 25, 2026

    CG New Flight : छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई हवाई सेवा, रायपुर-अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए उड़ान जल्द

    September 25, 2026

    CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

    September 25, 2026

    गली में विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

    September 25, 2026

    चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    September 25, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    निर्माणाधीन घर में काम कर रहा मजदूर 33 केवी लाइन की चपेट में आया, हालत गंभीर

    September 25, 2026

    Teacher Recruitment 2026 : सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 6,812 पदों पर भर्ती का ऐलान

    September 25, 2026

    CG New Flight : छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई हवाई सेवा, रायपुर-अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए उड़ान जल्द

    September 25, 2026

    CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

    September 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.