Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Asian Games 2026 : भारत के खाते में आया एक और गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर रचा नया इतिहास

    September 26, 2026

    Pakistan News : पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर IMF का दबाव जारी, टैक्स सुधार से बिजली व्यवस्था तक उठाने होंगे कदम

    September 26, 2026

    *गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में*

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सेवा मेरा योगदान – दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी
    Chhattisgarh

    सेवा मेरा योगदान – दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी

    News EditorBy News EditorSeptember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 25 सितम्बर 2026/ किसी जरूरतमंद के जीवन को आसान बनाने से बड़ी सेवा कोई नहीं। इसी संवेदनशील भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा शहर के सीएसईबी जूनियर क्लब पूर्व में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उत्साहपूर्वक पहुंचे। यहां दिव्यांगजनों का विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें सहायक उपकरण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, श्री गोपाल मोदी, डॉ राजीव सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा और उनके जीवन को सुगम बनाने में सहयोग करना ईश्वर की सेवा के समान है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण केवल सुविधा का साधन नहीं हैं, ये दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संबल देते हैं। कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने दिव्यांगजनों से आग्रह किया कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।
    श्री गोपाल मोदी ने कहा कि दिव्यांगजनों के चेहरे पर आने वाली खुशी और उनके जीवन में बढ़ता आत्मविश्वास ही सेवा के वास्तविक अर्थ को सार्थक करता है। जरूरत के समय किसी व्यक्ति को सहारा देना और उसकी क्षमता को आगे बढ़ने का अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक सहज और आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों और उनके परिजनों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
    शिविर में दिव्य ज्योति विशेष स्कूल और उमंग दिव्यांग स्कूल के दृष्टिबाधित एवं श्रवण बाधित बच्चों को ब्रेल किट और श्रवण किट प्रदान की गई। बच्चों को उनकी जरूरत के ये उपयोगी उपकरण मिलते ही उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह की चमक दिखाई दी। ब्रेल किट और श्रवण किट उनके लिए पढ़ाई और सीखने की राह को और सुगम बनाने में सहायक होंगे। बच्चों की आंखों और चेहरे पर झलकी प्रसन्नता ने पूरे शिविर के वातावरण को भावुक और आत्मीय बना दिया। कलेक्टर श्री दुदावत ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
    शिविर में जिले के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप श्रवण यंत्र, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए। ’साथ ही अनेक दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।’
    सहायक उपकरण प्राप्त करते समय दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इन उपकरणों से उनके आवागमन और दैनिक जीवन की गतिविधियों में सुविधा बढ़ेगी तथा वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य कर सकेंगे।
    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए जनपद पंचायतवार विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर आवश्यक परीक्षण, मार्गदर्शन और शासकीय सुविधाओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना से आयोजित यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा, सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में सार्थक प्रयास बन रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Asian Games 2026 : भारत के खाते में आया एक और गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर रचा नया इतिहास

    September 26, 2026

    Pakistan News : पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर IMF का दबाव जारी, टैक्स सुधार से बिजली व्यवस्था तक उठाने होंगे कदम

    September 26, 2026

    *गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में*

    September 26, 2026

    कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी कोरबा की नई कार्यकारिणी का गठन

    September 26, 2026

    CG NEWS : महानदी में बहकर आई शराब की बोतलें, पकड़ने के लिए पुल पर जुटी भीड़’ VIDEO वायरल

    September 26, 2026

    CG NEWS : फसल बचाने बिजली सुधारने पहुंचे ग्रामीणों पर टूटा कहर, ट्रांसफॉर्मर फटने से 3 किसानों की मौत

    September 26, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    Asian Games 2026 : भारत के खाते में आया एक और गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर रचा नया इतिहास

    September 26, 2026

    Pakistan News : पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर IMF का दबाव जारी, टैक्स सुधार से बिजली व्यवस्था तक उठाने होंगे कदम

    September 26, 2026

    *गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में*

    September 26, 2026

    कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी कोरबा की नई कार्यकारिणी का गठन

    September 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.