Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : नक्सली डंप से मिले 20 लाख रुपये के बंटवारे पर विवाद, दो तत्कालीन डीएसपी पर लगे आरोप, जांच रिपोर्ट पर सवाल

    September 28, 2026

    CG News : फसल नुकसान से परेशान किसानों को राहत, साय सरकार कराएगी सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

    September 28, 2026

    Ration Card Online Apply : आधार से लेकर बैंक डिटेल तक, आवेदन से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Ration Card Online Apply : आधार से लेकर बैंक डिटेल तक, आवेदन से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज
    Chhattisgarh

    Ration Card Online Apply : आधार से लेकर बैंक डिटेल तक, आवेदन से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

    News EditorBy News EditorSeptember 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Ration Card Online Apply : छत्तीसगढ़ में नया राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में संशोधन कराने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से संबंधित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। अब लोग Smart PDS 2.0 पोर्टल के जरिए नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा पुराने राशन कार्ड में नाम, पता और अन्य जरूरी जानकारी में संशोधन के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ लिया जा सकेगा।

    दो महीने से बंद था राशन कार्ड का पोर्टल

    बताया गया कि जिले में करीब दो महीने से नया राशन कार्ड बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया बंद थी। इसके कारण लोग नए राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। वहीं पुराने राशन कार्ड में संशोधन कराने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    पोर्टल बंद होने के कारण कई आवेदक नगर निगम और खाद्य विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। अब पोर्टल दोबारा शुरू होने के बाद लोगों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिल सकेगी।

    खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया के मुताबिक, नया राशन कार्ड बनाने के लिए Smart PDS 2.0 पोर्टल खोल दिया गया है। जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करने के बाद राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

    करीब 40 बिंदुओं की जानकारी देनी होगी

    नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आवेदकों को करीब 40 अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी। इसमें परिवार और आवेदक से जुड़ी कई जानकारियां शामिल होंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

    आधार, बैंक खाते और जाति प्रमाण पत्र की जरूरत

    ऑनलाइन आवेदन के दौरान आवेदक को आधार कार्ड नंबर, बैंक खाते की जानकारी और जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन के साथ अपलोड करना जरूरी होगा। दस्तावेज अधूरे होने पर आवेदन प्रक्रिया में दिक्कत आ सकती है।

    AC, TV और प्लॉट की जानकारी भी देनी होगी

    राशन कार्ड के आवेदन में परिवार की आर्थिक और संपत्ति से जुड़ी कुछ जानकारियां भी मांगी जा रही हैं। परिवार के मुखिया को वैवाहिक स्थिति, शैक्षणिक योग्यता और जाति की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा परिवार के पास AC, TV या प्लॉट है या नहीं, इसकी जानकारी भी आवेदन में दर्ज करनी होगी।

    यदि परिवार के किसी सदस्य को गंभीर बीमारी है, तो उसकी जानकारी भी देनी होगी। इसके साथ ही निवास प्रमाण पत्र, परिवार की फोटो, बैंक विवरण और गैस कनेक्शन से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी।

    लेमिनेशन वाले दस्तावेजों की स्कैनिंग बनी चुनौती

    ऑनलाइन आवेदन के लिए दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा, लेकिन आवेदकों को स्कैनिंग में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने अपने जरूरी दस्तावेजों का लेमिनेशन कराया हुआ है।

    स्कैनिंग करने वालों के अनुसार, लेमिनेशन के कारण दस्तावेज प्लास्टिक की परत के साथ चिपक जाते हैं, जिससे उन्हें स्कैन करना मुश्किल होता है। वहीं लेमिनेशन हटाने के दौरान मूल दस्तावेज के फटने का खतरा भी रहता है। ऐसे में आवेदकों को दस्तावेज अपलोड करने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

    Ration Card Apply Online: आवेदन से पहले रखें ये दस्तावेज तैयार

    • आधार कार्ड
    • बैंक खाते की जानकारी
    • जाति प्रमाण पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • परिवार की फोटो
    • गैस कनेक्शन से संबंधित जानकारी
    • परिवार के सदस्यों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज
    • अन्य मांगे गए प्रमाण पत्र/दस्तावेज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : नक्सली डंप से मिले 20 लाख रुपये के बंटवारे पर विवाद, दो तत्कालीन डीएसपी पर लगे आरोप, जांच रिपोर्ट पर सवाल

    September 28, 2026

    CG News : फसल नुकसान से परेशान किसानों को राहत, साय सरकार कराएगी सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

    September 28, 2026

    Bank Strike : बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA और यूनियनों के बीच बनी सहमति, आज से सामान्य होगा कामकाज

    September 28, 2026

    CG News : बाढ़ में फंसे 6 कर्मचारियों की बची जान, हेलीकॉप्टर से सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

    September 28, 2026

    Ujjain News: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बढ़ा तनाव, पथराव के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े

    September 28, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के संकेत, अब थमेगी बारिश, जानिए कहां कितनी हुई बरसात

    September 28, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG News : नक्सली डंप से मिले 20 लाख रुपये के बंटवारे पर विवाद, दो तत्कालीन डीएसपी पर लगे आरोप, जांच रिपोर्ट पर सवाल

    September 28, 2026

    CG News : फसल नुकसान से परेशान किसानों को राहत, साय सरकार कराएगी सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

    September 28, 2026

    Ration Card Online Apply : आधार से लेकर बैंक डिटेल तक, आवेदन से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

    September 28, 2026

    Bank Strike : बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA और यूनियनों के बीच बनी सहमति, आज से सामान्य होगा कामकाज

    September 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.