जांजगीर-चांपा, 29 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनीडीह में 30 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में नेत्र जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन एवं ऊंचाई, पोषण संबंधी जांच सहित आवश्यकतानुसार अन्य स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके साथ ही चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा आवश्यकतानुसार आगे की जांच एवं उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




