कोरबा : अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया गया है कि श्री नवीन पटेल के पूज्य पिता श्री पंचानभाई पटेल का आज 30 सितंबर 2026 को प्रातः रायपुर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार, दिवंगत पंचानभाई पटेल का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे देवेंद्र नगर मुक्तिधाम, रायपुर में किया जाएगा।
परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🙏




