कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ बालको क्षेत्र के नया रिस्दा भदरापारा निवासी पल्लवी यादव को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना से आर्थिक सहायता मिली। पल्लवी का मजदूर कार्ड रेजा-कुली श्रेणी में 23 फरवरी 2019 को पंजीकृत हुआ था।
पल्लवी ने बताया कि उनके पति वाहन चालक हैं। श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उनकी पहली संतान के जन्म पर उन्हें 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने प्रसव के बाद बच्चे के पालन-पोषण में किया। इससे उन्हें इस महत्वपूर्ण समय में आर्थिक सहयोग मिला।
पल्लवी को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने सहायता के लिए श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




