Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Coal Scam : EOW की चार्जशीट में 25 लाख का लेनदेन, देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट का हवाला

    October 6, 2026

    सेवा सेतु शिविर में 102 आवेदन प्राप्त, 94 का मौके पर निराकरण

    October 6, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राहुल जायसवाल को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *थाना उरगा पुलिस की दोहरी प्रभावी कार्रवाई*, नाबालिग से दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ का पॉक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार,  8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक अन्य आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
    Chhattisgarh

    *थाना उरगा पुलिस की दोहरी प्रभावी कार्रवाई*, नाबालिग से दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ का पॉक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार,  8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक अन्य आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    News EditorBy News EditorOctober 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ​━━━━━━━━━━━━━━━━━━
    ​पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए तथा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    ​👧 *नाबालिग से दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ का आरोपी मुकेश यादव गिरफ्तार*

    ​थाना उरगा में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 19.09.2026 को सुबह करीब 09:30 बजे स्कूल जाने का कहकर घर से निकली थी, जो स्कूल नहीं पहुंची। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका पर अपराध क्रमांक 520/2026, धारा 137(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
    ​विवेचना के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। बालिका द्वारा बाल कल्याण समिति (CWC) एवं माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के तहत दिए गए कथनों में आरोपी मुकेश यादव द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाकर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने एवं पूर्व में भी दुष्कर्म करने की बात सामने आई। इसके आधार पर प्रकरण में धारा 65(1), 74 बीएनएस एवं 4, 8 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। मामले में आरोपी मुकेश यादव पिता भारत यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी धंवईपुर, थाना कटघोरा, जिला कोरबा को दिनांक 06.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय (एफटीएससी) कोरबा में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    ​🍾 *दर्राभाठा पानी टंकी के पास अवैध महुआ शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी*

    ​थाना उरगा की पेट्रोलिंग टीम को दिनांक 05.10.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दर्राभाठा पानी टंकी के पास आम जगह पर एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की गई और संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत खुटे पिता बुलटुराम खुटे, उम्र 43 वर्ष, निवासी खोडडल, थाना उरगा बताया। ​तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बाजारू थैले से पारदर्शी पन्नी में भरी करीब 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। शराब रखने व विक्रय करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 551/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे भी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।

    ​🚔 *अपराधियों एवं अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी*

    ​कोरबा पुलिस द्वारा महिला व बच्चों से संबंधित गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों तथा अवैध शराब व मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

    ​🛡️ *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* 🛡️

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Coal Scam : EOW की चार्जशीट में 25 लाख का लेनदेन, देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट का हवाला

    October 6, 2026

    सेवा सेतु शिविर में 102 आवेदन प्राप्त, 94 का मौके पर निराकरण

    October 6, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राहुल जायसवाल को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

    October 6, 2026

    *नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने एनकॉर्ड समिति की हुई बैठक*

    October 6, 2026

    Rasik Dulari Suicide Case : अब तक सामने आए 4 CCTV वीडियो, पुलिस खंगाल रही हर कड़ी

    October 6, 2026

    प्रांतीय स्तरीय प्रश्न मंच अकलतरा मे अंशिका ऐरन अग्रवाल द्वितीय स्थान पर अपना परचम लहराया

    October 6, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Coal Scam : EOW की चार्जशीट में 25 लाख का लेनदेन, देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट का हवाला

    October 6, 2026

    सेवा सेतु शिविर में 102 आवेदन प्राप्त, 94 का मौके पर निराकरण

    October 6, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राहुल जायसवाल को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

    October 6, 2026

    *नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने एनकॉर्ड समिति की हुई बैठक*

    October 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.