Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Surajpur Murder Case : कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में कोर्ट का फैसला

    October 8, 2026

    Mahadev Betting App Case : महादेव बेटिंग सिंडिकेट केस में बड़ा खुलासा, शेफाली बग्गा ने स्वेच्छा से लौटाई रकम

    October 8, 2026

    छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर में रेलवे पटरी चोरी का खुलासा, 36 नग ट्रैक जब्त

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG News : सड़क हादसे से मचा हड़कंप, बाइक सवार दो युवकों की मौत; साथी गंभीर घायल
    Chhattisgarh

    CG News : सड़क हादसे से मचा हड़कंप, बाइक सवार दो युवकों की मौत; साथी गंभीर घायल

    News EditorBy News EditorOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-43 पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बतौली थाना क्षेत्र के चिरंगा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खराब हालत में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है।

    सेकेंड शिफ्ट की ड्यूटी से लौट रहे थे तीनों युवक

    जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक सिलसिला स्थित कुदरगढ़ी एलुमिना फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार रात सेकेंड शिफ्ट की ड्यूटी खत्म करने के बाद तीनों एक बाइक पर सवार होकर बतौली की ओर लौट रहे थे।

    इसी दौरान चिरंगा मोड़ के पास सड़क पर ब्रेकडाउन हालत में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।

    डायल-112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

    हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और डायल-112 को सूचना दी। घटनास्थल के पास रहने वाले राजेश कुमार गुप्ता ने टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को घायल अवस्था में देखा और पुलिस को जानकारी दी।

    डायल-112 की टीम ने तीनों घायलों को बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान अजय प्रधान (22), निवासी भटको और मुन्ना राम (22), निवासी बतौली क्षेत्र की मौत हो गई। दोनों को सिर में गंभीर चोट लगी थी।

    तीसरे युवक की हालत गंभीर

    हादसे में घायल राजमोहन पैंकरा (27), निवासी बासेन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

    मंगलवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। अचानक हुई इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

    दो साल से एलुमिना फैक्ट्री में कर रहे थे काम

    बताया गया कि अजय प्रधान और मुन्ना राम पिछले करीब दो साल से एलुमिना फैक्ट्री में काम कर रहे थे। रोज की तरह सोमवार को भी दोनों ने ड्यूटी पूरी की और अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

    ब्लैक स्पॉट पर फिर हुआ हादसा

    जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, उसे पहले से ही ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित बताया जा रहा है। अंबिकापुर से पत्थलगांव तक NH-43 पर कई ऐसे स्थान हैं, जहां लगातार सड़क हादसे होने की शिकायत सामने आती रही है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर खराब हालत में खड़े भारी वाहनों के कारण रात के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यदि ऐसे वाहनों पर रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेत और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं हो, तो पीछे से आने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

    पुलिस कर रही हादसे की जांच

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों के साथ यह भी जांच की जा रही है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर किस स्थिति में खड़ी थी और क्या वाहन पर सुरक्षा मानकों के अनुसार रिफ्लेक्टर, लाइट या चेतावनी संकेत लगाए गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Surajpur Murder Case : कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में कोर्ट का फैसला

    October 8, 2026

    Mahadev Betting App Case : महादेव बेटिंग सिंडिकेट केस में बड़ा खुलासा, शेफाली बग्गा ने स्वेच्छा से लौटाई रकम

    October 8, 2026

    छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर में रेलवे पटरी चोरी का खुलासा, 36 नग ट्रैक जब्त

    October 8, 2026

     *भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न कारणों से छूटे हुए मतदाताओं के सत्यापन एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान जारी।* 

    October 8, 2026

    जल प्रबंधन से लेकर वृक्षारोपण तक, पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर करना होगा प्रयास’ : नरेश जायसवाल

    October 8, 2026

    दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    October 8, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    Surajpur Murder Case : कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में कोर्ट का फैसला

    October 8, 2026

    Mahadev Betting App Case : महादेव बेटिंग सिंडिकेट केस में बड़ा खुलासा, शेफाली बग्गा ने स्वेच्छा से लौटाई रकम

    October 8, 2026

    छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर में रेलवे पटरी चोरी का खुलासा, 36 नग ट्रैक जब्त

    October 8, 2026

     *भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न कारणों से छूटे हुए मतदाताओं के सत्यापन एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान जारी।* 

    October 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.