नवरात्रि पर्व दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हो रहा है। नैला अग्रसेन भवन के सामने मां दुर्गा जी की प्रतिमा एवं पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचने है, जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यातायात रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।
* नैला फाटक, बलौदा एवं सरखो की ओर से आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहनों को अपने वाहनों को नैला दशहरा मैदान, नैला बस स्टैंड, PNB बैंक के बगल, गोशाला स्कूल, अग्रवाल प्रिंट्स के सामने नहरिया बाबा रोड के पास निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे।
* बनारी, अकलतरा की ओर से आने वाले दर्शनार्थी शारदा चौक के पास सरस्वती शिशु मंदिर नैला, जय भारत स्कूल तथा हॉलैंड ट्रैक्टर के पीछे, बजरंगी पारा गली, hp गैस/ ओल्ड आर्या मोबाइल में बनाए गए पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करेंगे।
* केरा रोड, खोखरा -सुकली की ओर से आने वाले दर्शनार्थी तहसील चौक स्थित सी-मार्ट परिसर, गणेश समिति ग्राउंड एवं तहसील कार्यालय परिसर में वाहन पार्क करेंगे।
* चांपा की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए हाई स्कूल मैदान जांजगीर, डाइट स्कूल, हैंडबॉल ग्राउंड, पुराना अस्पताल जांजगीर, DEO कार्यालय, तुलसी भवन के सामने (कृष्णा प्लाजा) तथा नहर पार से नहरिया बाबा रोड के नीचे नैला की ओर जाने वाले मार्ग पर निर्धारित पार्किंग स्थल उपलब्ध रहेंगे।
वन-वे मार्ग
* नैला स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए शारदा चौक होते हुए नेभनदास गली से नैला स्टेशन जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा।
* नैला स्टेशन से जांजगीर आने वाले वाहन अग्रवाल प्रिंटर्स के सामने से नहरिया बाबा रोड होते हुए आवागमन करेंगे। दोनों मार्ग वन-वे रहेंगे।
चार पहिया वाहनों का प्रतिबंधित मार्ग
* बीटीआई चौक से नेताजी चौक की ओर जाने वाले लिंक रोड पर चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह मार्ग वन-वे रहेगा तथा नेताजी चौक से बीटीआई चौक की ओर वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा।
* नेताजी चौक से नैला की ओर अग्रवाल प्रिंटर्स के बीच चारपहिया वाहनों का मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
श्रद्धालुओं से जांजगीर -चांपा पुलिस की अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करें, यातायात व्यवस्था में सहयोग करें तथा पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन एवं प्रतिबंधों का पालन करें।




