Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : घरेलू विवाद में मासूम पर निकाला गुस्सा, पिता ने दो बार जमीन पर पटका’ पुलिस ने दबोचा

    October 20, 2026

    कोरबा में दशहरा सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 500 पुलिस अधिकारी-जवान संभालेंगे मोर्चा

    October 20, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » करतला के जंगल में मादा हाथी ने दिया शावक को जन्म, ग्रामीणों को किया गया सतर्क
    Chhattisgarh

    करतला के जंगल में मादा हाथी ने दिया शावक को जन्म, ग्रामीणों को किया गया सतर्क

    News EditorBy News EditorOctober 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजापानी के जंगल में एक मादा हाथी ने नन्हे शावक को जन्म दिया है। वन विभाग को इसकी जानकारी सुबह करीब 6 बजे गश्त और हाथी ड्यूटी के दौरान मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और नवजात शावक सहित हाथियों के पूरे झुंड की सुरक्षा के लिए निगरानी शुरू कर दी गई। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। वहीं, आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने और जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।

    ड्रोन कैमरे से रखी जा रही हाथियों के झुंड पर नजर

    ग्राम सजापानी के जंगल में मादा हाथी द्वारा शावक को जन्म दिए जाने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। नवजात शावक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    वन विभाग का मैदानी अमला मौके पर मौजूद है। हाथियों की आवाजाही और उनके संभावित मार्गों की जानकारी जुटाने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। विभाग की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि नवजात शावक और झुंड को किसी तरह की परेशानी न हो तथा मानव-हाथी संघर्ष की स्थिति उत्पन्न न हो।

    ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की सलाह

    जंगल में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है।

    विशेष रूप से जलाऊ लकड़ी, पत्ते और लघु वनोपज इकट्ठा करने के लिए जंगल जाने वाले लोगों को सतर्क रहने कहा गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे वन विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

    हाथियों को भगाने या उनके पास भीड़ लगाने से बचें

    वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि हाथियों का झुंड दिखाई देने पर उन्हें भगाने, परेशान करने या उनके आसपास भीड़ लगाने की कोशिश न करें। ऐसा करना हाथियों को आक्रामक बना सकता है और लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

    ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि हाथियों को देखने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। रात के समय भी विशेष सतर्कता बरतने तथा हाथियों की संभावित आवाजाही वाले रास्तों, खेतों और जंगल से जुड़े मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : घरेलू विवाद में मासूम पर निकाला गुस्सा, पिता ने दो बार जमीन पर पटका’ पुलिस ने दबोचा

    October 20, 2026

    कोरबा में दशहरा सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 500 पुलिस अधिकारी-जवान संभालेंगे मोर्चा

    October 20, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल

    October 20, 2026

    WPL 2027 Auction : छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली, 146 खिलाड़ियों की सूची में नाम

    October 20, 2026

    Khappar Yatra 2026 : तलवार लेकर निकलीं देवी, जयकारों से गूंजा शहर’ डिप्टी CM विजय शर्मा भी हुए शामिल

    October 20, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत’ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    October 20, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Crime News : घरेलू विवाद में मासूम पर निकाला गुस्सा, पिता ने दो बार जमीन पर पटका’ पुलिस ने दबोचा

    October 20, 2026

    कोरबा में दशहरा सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 500 पुलिस अधिकारी-जवान संभालेंगे मोर्चा

    October 20, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल

    October 20, 2026

    WPL 2027 Auction : छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली, 146 खिलाड़ियों की सूची में नाम

    October 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.