कोरबा, 29 अक्टूबर 2026/ प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने भू-अभिलेख पदस्थापना के तहत दो राजस्व निरीक्षकों के मंडल प्रभार में बदलाव किया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार, राजस्व निरीक्षक श्री जयपाल सिंह को करतला तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल से दीपका तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, श्री नीलकंठ यादव को दीपका तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल से करतला तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल का प्रभार दिया गया है।




