Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा की युवती से दुष्कर्म का आरोप, रैपिडो बाइक चालक ने लॉज में बुलाकर की वारदात

    October 31, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में औद्योगिक जमीन के नियम बदले, भूखंडों के एकीकरण और उप-विभाजन को मिली मंजूरी

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला सक्ती पुलिस ने आयोजित की ‘Run for Unity – एकता दौड़ 2026’

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुखद जीवन की पहल: जांजगीर-चांपा में ‘सियान गुड़ी’ केयर सेंटर का शुभारंभ
    Chhattisgarh

    वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुखद जीवन की पहल: जांजगीर-चांपा में ‘सियान गुड़ी’ केयर सेंटर का शुभारंभ

    News EditorBy News EditorOctober 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 30 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्ण, सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में जांजगीर-चांपा जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का आज सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने शुभारंभ किया। इस केंद्र के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को सामाजिक सहभागिता, मनोरंजन एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं से युक्त अनुकूल वातावरण उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, इंजी. रवि पांडेय, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
    सियान गुड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग, प्राणायाम, फिजियोथेरेपी, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, पुस्तकालय, पारिवारिक परामर्श, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियां, इंडोर गेम्स, स्वल्पाहार तथा भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के साथ ही उनके जीवन में सकारात्मकता और आत्मीयता का संचार करेगी। शुभारंभ अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ कैरम एवं लूडो खेलकर आत्मीय समय बिताया और उनसे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के अनुभवों को जाना तथा उनके सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।
    सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सियान गुड़ी’ के माध्यम से बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उन्हें बेहतर, सुविधाजनक एवं आत्मीय वातावरण मिल सकेगा। सियान गुड़ी जैसे केंद्र बुजुर्गों को अकेलेपन से दूर रखने और उन्हें सक्रिय एवं आनंदमय जीवन जीने का अवसर प्रदान करेंगे।
    विधायक जांजगीर श्री ब्यास कश्यप ने कहा कि बुजुर्गों की देखभाल, स्वास्थ्य संरक्षण एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर की स्थापना की गई है। इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य देखभाल एवं मनोरंजन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही उन्हें आवश्यकतानुसार विधिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान में सहायता मिल सकेगी।
    पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने कहा कि जिले में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का संचालन वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के जीवन में अकेलापन सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। इस अकेलेपन को दूर करने तथा वरिष्ठ नागरिकों को आपसी मेलजोल, संवाद और मनोरंजन का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा यह पहल की गई है।
    जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘सियान गुड़ी’ के रूप में एक अनूठी पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिकों के सुव्यवस्थित बैठने, आपसी मेलजोल और सुखद समय व्यतीत करने के लिए इस केंद्र की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बुजुर्गों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सियान गुड़ी का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे इस केंद्र में आएं और यहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा की युवती से दुष्कर्म का आरोप, रैपिडो बाइक चालक ने लॉज में बुलाकर की वारदात

    October 31, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में औद्योगिक जमीन के नियम बदले, भूखंडों के एकीकरण और उप-विभाजन को मिली मंजूरी

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला सक्ती पुलिस ने आयोजित की ‘Run for Unity – एकता दौड़ 2026’

    October 31, 2026

    Twisha Sharma Death Case : भोपाल में ट्रायल को लेकर CBI ने उठाए सवाल, दूसरे राज्य में सुनवाई की मांग

    October 31, 2026

    छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कार्तिक मास में कैसा रहे खान-पान कैसी रहे दिनचर्या ।

    October 31, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा

    October 31, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    कोरबा की युवती से दुष्कर्म का आरोप, रैपिडो बाइक चालक ने लॉज में बुलाकर की वारदात

    October 31, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में औद्योगिक जमीन के नियम बदले, भूखंडों के एकीकरण और उप-विभाजन को मिली मंजूरी

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला सक्ती पुलिस ने आयोजित की ‘Run for Unity – एकता दौड़ 2026’

    October 31, 2026

    Twisha Sharma Death Case : भोपाल में ट्रायल को लेकर CBI ने उठाए सवाल, दूसरे राज्य में सुनवाई की मांग

    October 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.